Google Analytics Meta Pixel तीजन बाई स्मृति में बड़ा ऐलान, गनियारी बनेगा नया कलाग्राम - Ekhabri.com

तीजन बाई स्मृति में बड़ा ऐलान, गनियारी बनेगा नया कलाग्राम

रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने वाली पंडवानी की महान साधिका पद्म विभूषण स्वर्गीय डॉ. तीजन बाई को बुधवार को रायपुर स्थित महंत घासीदास संग्रहालय परिसर के मुक्ताकाशी मंच पर आयोजित भव्य सांगीतिक श्रद्धांजलि समारोह में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस गरिमामय आयोजन में लोककला, साहित्य और संस्कृति जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने उनकी कला साधना और सांस्कृतिक योगदान को नमन किया।

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रेरणा से आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने तीजन बाई की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि पंडवानी कला के क्षेत्र में हर वर्ष तीजन बाई के नाम पर राज्य सम्मान दिया जाएगा। साथ ही उनके गृहग्राम गनियारी को ‘कलाग्राम’ के रूप में विकसित किया जाएगा और उनके प्रिय तंबूरे को महंत घासीदास संग्रहालय में संरक्षित कर प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनकी विरासत से प्रेरणा ले सकें।

 

कार्यक्रम में मंत्री ने तीजन बाई की पुत्रवधु वेणु देशमुख को एक लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। वेणु देशमुख ने आयोजन के लिए राज्य सरकार और संस्कृति विभाग के प्रति आभार जताते हुए इसे संपूर्ण लोककला परंपरा का सम्मान बताया।

 

अपने संबोधन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि स्वर कभी मौन नहीं होते, वे समय की सीमाओं को पार कर पीढ़ियों तक गूंजते रहते हैं। तीजन बाई का स्वर छत्तीसगढ़ की लोकआत्मा का अमर नाद है, जो हमेशा लोगों को अपनी संस्कृति और परंपरा से जोड़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोककलाओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Read Also  ऑपरेशन मुस्कान-तलाश में बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता…एक महीने में 648 लोग खोज निकाले

 

इस अवसर पर संस्कृति विभाग द्वारा तीजन बाई के जीवन और कला यात्रा पर आधारित विशेष ब्रोशर का विमोचन किया गया तथा उनके जीवन पर आधारित वृत्तचित्र का प्रदर्शन भी किया गया। सभी अतिथियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

 

सांगीतिक श्रद्धांजलि की शुरुआत लोक कलाकार पुष्पा निषाद के पंडवानी गायन से हुई। इसके बाद उनकी शिष्याओं तरुणा साहू, आराध्या साहू और दुर्गा साहू ने कापालिक शैली में प्रस्तुति देकर श्रद्धांजलि दी, वहीं दुष्यंत द्विवेदी ने वेदमती शैली में प्रस्तुति देकर माहौल को भावविभोर कर दिया।

 

कार्यक्रम में उपस्थित कलाकारों और साहित्यकारों ने तीजन बाई के व्यक्तित्व और योगदान को याद करते हुए उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न देने और उनके नाम पर पंडवानी एवं सांस्कृतिक विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग भी उठाई।

 

इस दौरान छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग, साहित्य अकादमी, फिल्म विकास निगम सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, कलाकार, साहित्यकार और बड़ी संख्या में संस्कृति प्रेमी उपस्थित रहे।

 

समारोह के अंत में आभार प्रदर्शन करते हुए फिल्म विकास निगम की अध्यक्षा मोना सेन ने कहा कि तीजन बाई ने अपने स्वर से छत्तीसगढ़ की पहचान को विश्व मंच तक पहुंचाया। उनकी सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि उनकी लोककला और परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाए। उनकी अमर विरासत आने वाले समय में भी समाज को प्रेरित करती रहेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

पुरी से कोरापुर जाने वाले नई ट्रेन को जगदलपुर तक चलाए जाने की मांग

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....

ekhabri धर्म दर्शन: दान-पुण्य और पूजा से जीवन में बढ़ती है शांति, सकारात्मकता और संतुलन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

साय सरकार का प्रशासनिक विस्तार, बोर्ड और आयोगों में नई टीम, दी बधाई 

By Reporter 5 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

नवा रायपुर में आज से शुरू चिंतन शिविर 3.0, विकास और सुशासन पर मंथन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ आज से आईआईएम नवा रायपुर अटल नगर में प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण शिविर में शासन की कार्यप्रणाली,...

आज 4 जुलाई से शुरू होगा चिंतन शिविर 3.0, शासन की नई दिशा तय

By Reporter 5 / July 4, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 3 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ 4 और 5 जुलाई को भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), रायपुर में आयोजित किया जाएगा। यह शिविर सुशासन एवं अभिसरण विभाग...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *