Google Analytics Meta Pixel मानसून आते ही रखें सावधानी, कही आप में भी तो नहीं हैं डेंगू के लक्षण  - Ekhabri.com

मानसून आते ही रखें सावधानी, कही आप में भी तो नहीं हैं डेंगू के लक्षण 

रायपुर. बारिश के शुरू होते ही डेंगू के मरीज बढ़ने लगते हैं.यह बीमारी एडीज मच्छर के काटने से फैलती है, जो साफ और रुके हुए पानी में पनपता है. शुरुआत में इसके लक्षण सामान्य वायरल बुखार जैसे लग सकते हैं, लेकिन समय पर पहचान और सही इलाज न मिलने पर स्थिति गंभीर हो सकती है. इसलिए डेंगू के शुरुआती संकेतों को समझना बेहद जरूरी है. ऐसे में बुखार, सिर दर्द, हाथ पैर दर्द जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

 

 

तेज बुखार आना

डेंगू का सबसे आम लक्षण अचानक तेज बुखार है. शरीर का तापमान 103 से 104 डिग्री फारेनहाइट तक पहुंच सकता है. यह बुखार कई दिनों तक बना रह सकता है और इसके साथ सिरदर्द, बदन दर्द तथा आंखों के पीछे दर्द भी महसूस हो सकता है.

 

प्लेटलेट्स की संख्या कम हो सकती है

डेंगू वायरस शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या को प्रभावित कर सकता है, हालांकि हर मरीज में प्लेटलेट्स खतरनाक स्तर तक नहीं गिरतीं, लेकिन डॉक्टर की सलाह के अनुसार नियमित ब्लड टेस्ट कराना जरूरी होता है ताकि स्थिति पर नजर रखी जा सके.

 

शरीर में पानी की कमी होने का खतरा

तेज बुखार, पसीना और भूख कम लगने की वजह से शरीर में डिहाइड्रेशन हो सकता है. ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस, नारियल पानी और अन्य तरल पदार्थ पीना जरूरी है, ताकि शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बना रहे.

 

कमजोरी और थकान महसूस लगना

डेंगू वायरस से लड़ते समय शरीर का इम्यून सिस्टम सक्रिय हो जाता है. इस दौरान कई लोगों को अत्यधिक कमजोरी, थकान और बेचैनी महसूस हो सकती है. बीमारी ठीक होने के बाद भी कुछ दिनों तक यह कमजोरी बनी रह सकती है.

Read Also  दिवाली 2025 पर हाथों की शोभा बढ़ाएंगे ये 5 आसान और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन

 

इन लक्षणों को ना करें नजरअंदाज

अगर तेज बुखार के साथ लगातार उल्टी, पेट में तेज दर्द, सांस लेने में तकलीफ, मसूड़ों या नाक से खून आना, त्वचा पर लाल चकत्ते, अत्यधिक कमजोरी या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. ये गंभीर डेंगू के संकेत हो सकते हैं और ऐसे मामलों में तुरंत इलाज की जरूरत होती है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *