रायपुर. हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व होता है। हर माह कृष्ण और शुक्ल पक्ष में एकादशी का व्रत रखा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। यह एकादशी व्यक्ति के सभी तरह के पापों को नष्ट करने वाली, भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त करने वाली और जीवन में सुख-समृद्धि वाली मानी जाती है। पौराणिक मान्यताओंके अनुसार, आषाढ़ माह की योगिनी एकादशी का व्रत रखने से और भगवान विष्णु की विधि -विधान से पूजा करने से 88 हजार ब्राह्राणों को भोजन कराने के बराबर का पुण्य फल प्राप्त होता है। लेकिन इस बार एकादशी बनाए जाने को लेकर संशय बना हुआ है, आइए जानते हैं कब है एकादशी, पूजा विधि और महत्व के बारे में।
10 जुलाई को करें एकादशी व्रत
हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह की एकादशी तिथि की शुरुआत, 09 जुलाई को रात 09 बजकर 31 मिनट के होगी, जो 10 जुलाई की रात 10 बजकर 11 मिनट तक चलेगी, फिर इसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर एकादशी 10 जुलाई को मनाई जाएगी और पारण 11 जुलाई को सुबह 5 बजकर 40 मिनट से लेकर 08 बजकर 24 मिनट तक रहेगा।
पूजा विधि
-सबसे पहले एकादशी तिथि पर सूर्योदय से पहले उठें और स्नान कर साफ-सुथरे कपड़े पहनें।
– इसके बाद सूर्यदेव को जल अर्पित करते हुए व्रत का संपल्प लें।
– घर में स्थित पूजा स्थल पर एक चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु की मूर्ति या फोटों को स्थापित करें।
– फिर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा में पीले फूल, अक्षत, चंदन, माला और भोग को अर्पित करें। भोग में तुलसी दल जरूर होनी चाहिए।
– भोग लगाने के बाद भगवान विष्णु को घी के दीपक जलाएं।
– एकादशी पर पूजा के दौरान व्रत कथा और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें और आखिरी में आरती उतारें।
– रात में भगवान विष्णु क मंत्रों का जाप और कीर्तन करने का विशेष विधान होता है।
– व्रत के पारण करने से पहले किसी ब्राह्राण या जरूरमंद को दान-दक्षिणा और भोजन जरूर दें।
एकादशी पर क्या करें और क्या नहीं
-एकादशी पर व्रत रखें और भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप और कथा सुनें।
– एकादशी पर भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए माथे पर पीला चंदन और पीले वस्त्र पहनें।
– इस तिथि पर भगवान विष्णु को पीली वस्तुओं को भोग और तुलसी दल अर्पित करना ना भूले।
– एकादशी पर दान जरूर करें और ब्राह्राण व जरूतमंदों को भोजन खिलाएं।
– एकादशी पर चावल का सेवन करने से बचें।
– एकादशी तिथि पर मन, कर्म और वचन से पूरी तरह सात्विक रहें और ब्रहाचर्य के नियमों का पालन करें।
योगिनी एकादशी व्रत कथा
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, राजा कुबेर के श्राप से कोढ़ी होकर हेममाली नामक यक्ष मार्कण्डेय ऋषि के आश्रम में जा पहुंचा। ऋषि ने योगबल से उसके दुखी होने का कारण जान लिया,और योगिनी एकादशी व्रत करने की सलाह दी। यक्ष ने ऋषि की बात मान कर व्रत किया और दिव्य शरीर धारण कर स्वर्गलोक चला गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...
By User 6 /
July 6, 2026 /
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....
By User 6 /
July 5, 2026 /
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...
By User 6 /
July 4, 2026 /
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...
By User 6 /
July 7, 2026 /
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...
By Reporter 5 /
July 7, 2026 /
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...
By Reporter 5 /
July 4, 2026 /
रायपुर, 3 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ 4 और 5 जुलाई को भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), रायपुर में आयोजित किया जाएगा। यह शिविर सुशासन एवं अभिसरण विभाग...