Google Analytics Meta Pixel शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान - Ekhabri.com

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने को मिलेगा। शनि देव की यह वक्री अवस्था करीब 137 दिनों तक, यानी 11 दिसंबर तक बनी रहने वाली है। इस दौरान, सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय विशेष सतर्कता का संकेत दे रहा है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, जब शनि जैसे धीमी गति वाले ग्रह वक्री होते हैं, तो उनका प्रभाव और अधिक समय तक गहरा हो जाता है। यह समय व्यक्ति के कर्मों की समीक्षा और आत्म चिंतन पर विचार करने का होता है । इस समय में किए गए कार्यों का फल भी उसी अनुसार मिलता है। मेहनती और ईमानदार लोगों को धीरे-धीरे सकारात्मक परिणाम मिलते हैं, जबकि लापरवाही करने वालों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। शनि की वक्री चाल का यह काल सतर्कता, धैर्य और सही निर्णय लेने का समय होगा । जो अंततः जीवन में संतुलन और सुधार का मार्ग भी दिखाता है।

 

साढ़ेसाती इन राशियों पर पहले से चल रही है 

 

वर्तमान समय में तीन राशि मीन, मेष और कुंभ राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव बरकरार है। ऐसे में वक्री शनि का असर इन राशियों के लिए और भी संवेदनशील हो सकता है। काम, धन और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है।

Read Also  बिजली की शॉट सर्किट से आग लगने से 15 फुस का घर समेत लाखो रुपये की सम्पत्ति जलकर राख

 

किन राशियों को रहना होगा ज्यादा सतर्क

 

मेष राशि

शनि की वक्री चाल मेष राशि के बारहवें भाव को प्रभावित करने वाली है। इस दौरान अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं और आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। बड़े निवेश या साझेदारी से पहले सोच-समझकर निर्णय ले। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव बढ़ सकता है।

मीन राशि

शनिदेव मीन राशि में ही वक्री हो रहे हैं। इसलिए इसका सीधा असर इस राशि पर देखने को मिलेगा। इस पूरी अवधि में आत्मविश्वास में कमी दिख सकती है। कार्यों में रुकावट और मानसिक दबाव बढ़ सकता है। इस मसय स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें और भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें।

 

कुंभ राशि

कुंभ राशि पर पहले से ही शनि का प्रभाव है। वक्री काल में कार्य क्षेत्र में चुनौतियां बढ़ सकती हैं। वरिष्ठों के साथ व्यवहार में सयंम रखें। विवादों से दूर रहें। व्यापार में नए फैसले लेने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर रहेगा।

 

अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय

शनि के प्रभाव को संतुलित करने के लिए शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना लाभकारी माना जाता है। ओम शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें, और जरूरतमंदों को काले कपड़े या काली उड़द दान करें। यह उपाय मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान कर सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

भिलाई स्टील प्लांट में भयानक हादसा, केबिन टूटकर 50 फिट नीचे गिरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...

अटेंशन की दौड़ में भ्रामक खबरें बनीं लोकतंत्र के लिए खतरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल युग में तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य के बीच पत्रकारिता की विश्वसनीयता और जिम्मेदारी को लेकर गंभीर मंथन हुआ। जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल ने कहा कि अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरों का बढ़ना लोकतंत्र और समाज दोनों...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

अमेरिका का बड़ा खुलासा, ईरान रच रहा डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश 

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजराइल ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि ईरान डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश रच रहा है। इजराइल ने इस हफ्ते अमेरिकी प्रशासन के साथ यह खुफिया इनपुट साझा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *