रायपुर, 15 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनहितकारी प्रशासन का असर अब जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों के लिए समस्याओं के त्वरित समाधान का सबसे भरोसेमंद माध्यम बनकर उभरी है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पतगवा निवासी सेवक राम के परिवार को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिला है। लंबे समय से अपने बच्चों के जाति एवं आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए वे संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन विभिन्न कारणों से उनका काम नहीं हो पा रहा था।
इस वजह से बच्चों को शैक्षणिक सुविधाओं और शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाई हो रही थी। लगातार प्रयासों के बावजूद समाधान नहीं मिलने से परिवार काफी परेशान था।
आखिरकार सेवक राम ने अपनी समस्या *सीएम हेल्पलाइन 1076* में दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही संबंधित विभाग ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई की और मात्र 24 घंटे के भीतर बच्चों के जाति प्रमाण पत्र स्वीकृत कर जारी कर दिए।
इस त्वरित समाधान से परिवार में खुशी का माहौल है। सेवक राम ने भावुक होकर मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि पहले कई प्रयासों के बावजूद काम नहीं हो पाया, लेकिन हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज करने के बाद प्रशासन ने तेजी से कार्रवाई कर राहत दी।
प्रदेश सरकार की यह पहल दर्शाती है कि प्रशासन अब अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनकेंद्रित बन चुका है। *सीएम हेल्पलाइन 1076* केवल शिकायत दर्ज करने का मंच नहीं, बल्कि आम जनता की उम्मीदों को पूरा करने वाला प्रभावी सुशासन तंत्र बन गया है, जो सरकार और नागरिकों के बीच विश्वास को मजबूत कर रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 10, 2026 /
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...
By User 6 /
July 10, 2026 /
रायपुर। डिजिटल युग में तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य के बीच पत्रकारिता की विश्वसनीयता और जिम्मेदारी को लेकर गंभीर मंथन हुआ। जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल ने कहा कि अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरों का बढ़ना लोकतंत्र और समाज दोनों...
By User 6 /
July 10, 2026 /
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजराइल ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि ईरान डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश रच रहा है। इजराइल ने इस हफ्ते अमेरिकी प्रशासन के साथ यह खुफिया इनपुट साझा...
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में घर पर मंदिर की स्थापना को सबसे शुभ माना जाता है। भगवान को उठाने से लेकर उन तक अपनी बात पहुंचने तक लोग घंटी का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं घर के मंदिर...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...