Google Analytics Meta Pixel तिरुपति से गायब शिवम की वापसी के लिए केंद्रीय मंत्री प्रधान से आग्रह - Ekhabri.com

तिरुपति से गायब शिवम की वापसी के लिए केंद्रीय मंत्री प्रधान से आग्रह

राजिम। कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ रूपसिंग साहू रायपुर संभाग ने अपने निजी प्रवास के दौरान दिल्ली में धर्मेंद्र प्रधान केंद्रीय मंत्री भारत सरकार पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय से तीन मूर्ति मार्ग दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्राम कुरूद जिला गरियाबंद निवासी उत्तम साहू (शिक्षक) के पुत्र शिवम साहू 27 फरवरी को तिरुपति बालाजी मंदिर बस स्टैंड पार्किंग से अचानक गायब होने की जानकारी दी और उसका पता लगवाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि पार्किंग में खाना खाने के दौरान अचानक शिवम लापता हो गया। सभी ने शिवम को ढूंढा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला अंत में स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कर शिवम के ढूंढने का आग्रह किया। 10 दिन बाद भी मासूम शिवम का पता नहीं चला। यह जानकारी सुरेंद्र साहू मुरमुरा रोशन सेन/युवराज साहू गाड़ाघाट गोविंद यादव पीपरछेडी़ के माध्यम से पता चलने एवं आग्रह पर श्री साहू ने तत्काल भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी छत्तीसगढ़ डी पुरंदेश्वरी के निजी सहायक पंकज सिंह के मोबाइल के माध्यम से डी पुरंदेश्वरी से बात कर जानकारी दी। साथ ही आग्रह किया कि आंध्र प्रदेश पुलिस प्रशासन के रेंज आईजी से बात कर उचित कदम उठाने के लिए आग्रह करें। वहीं बच्चे को जल्द ही ढूंढने के लिए निवेदन किया। जिसमें डी पुरंदेश्वरी द्वारा मामले की पूरी जानकारी मुझसे ली गयी। वहीं मामले में उन्होंने पुलिस प्रशासन को जल्द से जल्द अपराधी को पकडऩे के लिए एवं बच्चे को सुरक्षित लाने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी से मिलकर स्थानीय अखबारों में प्रकाशित पेपर कटिंग व एफ आई आर की कॉपी सौंप कर जल्द ही शिवम की तलाश गंभीरता से कराने का निवेदन किया। जिसमें केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मांग की गई कि आंध्र पुलिस प्रशासन को तिरुपति बस स्टैंड से 27 फरवरी को गुम हुए 7 वर्षीय शिवम साहू की सकुशल वापसी करने के साथ ही उसे ले जाने वाले व्यक्ति की दिन रात तलाश कर उचित कार्रवाई करवाई जाए। साथ ही श्री साहू ने कहा क्षेत्रवासियों से निवेदन कर शिवम की सकुशल वापसी की दुआ करें। उस व्यक्ति व मासूम को ढूंढने के लिए आंध्र प्रदेश की पुलिस की टीम लगातार नजर बनाई हुई है। आंध्र प्रदेश के आसपास जिले में भी पुलिस की कार्रवाई चल रही है। वहीं बीतता जा रहा समय उसके माता-पिता के साथ ही परिजनों के लिए भारी पड़ता जा रहा है। मासूम शिवम के लिए दुआओं का दौर जारी है। सभी उसकी सकुशल वापसी की दुआ कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों एवं समाज परिवार के लोग साथ ही ग्रामीण तिरुपति बालाजी भगवान से प्राथना कर रहे हैं कि मासूम शिवम सकुशल लौट आए। वहीं केंद्र सरकार के केंद्रीय मंत्री की पहल कारगर साबित हो सके। आंध्र प्रदेश पुलिस प्रशासन तत्परता के साथ मासूम को ढूंढने में लगा है लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है जो चिंताजनक बात है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...