सुकमा. छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘आगाज’ अभियान के तहत सुकमा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया हैं. बड़ी बात यह है कि उनके पास से बड़ी मात्रा में गांजा जप्त किया गया है.
खबर है कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कोंटा क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से 10.700 किलोग्राम गांजा बरामद किया है.
पुलिस के अनुसार आरोपी ओडिशा के मलकानगिरी से गांजा लेकर तेलंगाना की ओर जा रहे थे. कोंटा इलाके में जांच के दौरान पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बिना नंबर की एक्टिवा स्कूटी को रोका. तलाशी लेने पर उसमें छिपाकर रखा गया गांजा मिला.
लाखो की है कीमत
आपको बता दें कि जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 5.35 लाख रुपये बताई गई है.वहीं स्कूटी सहित कुल जब्ती की कीमत लगभग 6.73 लाख रुपये आंकी गई है.पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि वे नशे से जुड़े किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें. सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखने का आश्वासन दिया गया है.पुलिस का कहना है कि ‘आगाज’ अभियान के तहत आगे भी नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.










