रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में उद्योग और कारोबार को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए विधानसभा ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक-2026 पारित कर दिया है। इस फैसले के साथ छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बनने जा रहा है, जहां रिस्क बेस्ड और ट्रस्ट बेस्ड बिजनेस परमिशन सिस्टम लागू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लाया गया यह विधेयक उद्योगों की स्थापना और संचालन को आसान बनाने, अनावश्यक नियमों को कम करने और खासकर एमएसएमई सेक्टर को तेज, पारदर्शी और सरल वातावरण देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
छोटे कारोबारियों को सबसे ज्यादा फायदा
नई व्यवस्था के तहत कारोबारों को उनके जोखिम स्तर के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में रखा जाएगा। कम जोखिम वाले छोटे कारोबारों को *तेजी से मंजूरी* मिलेगी, जिससे उन्हें जटिल प्रक्रियाओं से नहीं गुजरना पड़ेगा। वहीं, बड़े और अधिक जोखिम वाले प्रोजेक्ट्स के लिए तकनीकी जांच और निर्धारित समय में स्वीकृति की प्रक्रिया जारी रहेगी।
सेल्फ सर्टिफिकेशन और ऑटो अप्रूवल की सुविधा
इस विधेयक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कम जोखिम वाले कारोबारों के लिए सेल्फ सर्टिफिकेशन और अधिकृत विशेषज्ञों द्वारा प्रमाणन की सुविधा दी जाएगी। साथ ही, तय समय-सीमा में विभाग द्वारा निर्णय नहीं लेने पर ऑटो अप्रूवल की व्यवस्था भी लागू होगी।
लाइसेंस नवीनीकरण से मिलेगी राहत
व्यवसायियों को हर साल लाइसेंस नवीनीकरण की अनिवार्यता से राहत मिलेगी। नई प्रणाली में *जोखिम आधारित अनुमति व्यवस्था* लागू होगी, जिससे समय और लागत दोनों की बचत होगी।
8 विभागों की 43 सेवाएं शामिल
इस कानून के तहत राज्य के 8 विभागों की 43 सेवाओं को शामिल किया गया है। जरूरत पड़ने पर इसमें और सेवाएं भी जोड़ी जा सकती हैं।
तीन स्तर पर होगी निगरानी
विधेयक के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए
त्रिस्तरीय मॉनिटरिंग सिस्टम बनाया गया है। राज्य स्तर पर मुख्य सचिव और जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में समितियां निगरानी करेंगी।
15 लाख से ज्यादा उद्यमों को मिलेगा लाभ
सरकार के अनुसार, इस नई व्यवस्था से राज्य के 15 लाख से अधिक एमएसएमई यूनिट्स को सीधा फायदा होगा। इससे कारोबार शुरू करने और संचालन में लगने वाला समय कम होगा और निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 3, 2026 /
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 7, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...