बिलासपुर। बिलासपुर के कोटा क्षेत्र के ग्राम मझगांव में शुक्रवार की रात एक लूट की वारदात सामने आई है, जिसमें बुर्का पहनकर घर में घुसे बदमाश ने वारदात को अंजाम दिया है. चोर ने पहले बुजुर्ग दंपती पर हमला किया और फिर पिस्टल दिखाकर महिला से करीब 50 हजार रुपये के सोने के जेवर लूटकर फरार हो गया. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस के अनुसार ग्राम मझगांव निवासी राजकुमारी जायसवाल ने कोटा थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 10 बजे भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई थीं. इसी दौरान उनके पति छेदीलाल जायसवाल बाथरूम जाने के लिए घर का दरवाजा खोलकर बाहर निकले. उसी समय एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके पति का गला और मुंह दबा दिया. पति की हल्की आवाज सुनकर जब राजकुमारी उठने लगीं तो काला बुर्का पहने एक अन्य व्यक्ति उनके कमरे में पहुंच गया. बदमाश ने पिस्टल दिखाकर उन्हें धमकाया और तकिए से उनका मुंह दबा दिया. जान से मारने की धमकी मिलने पर उन्होंने बदमाश से कहा कि मारपीट न करे और जो लेना हो ले जाए. इसके बाद उन्होंने अपने गले में पहने तीन फल वाले सोने के लाकेट, दो गेहूं दाना डिजाइन के सोने के आभूषण और दो जोड़ी झुमके लुटेरों को दे दिए.
घटना के दौरान महिला के साथ छीना-झपटी भी हुई, जिससे उनके बाएं हाथ, बाईं जांघ और पेट में चोटें आईं. वहीं पति छेदीलाल जायसवाल के मुंह से खून निकलने लगा. वारदात के बाद दंपती ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी तथा अपने बेटे विनोद कुमार और दामाद रामदयाल को बुलाया.उनके पहुंचने के बाद अगले दिन शनिवार को कोटा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई.शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...