Google Analytics Meta Pixel आईएफसी परियोजना से नर्सरी और मसाला व्यवसाय में आत्मनिर्भर बनीं सुनीता वर्मा - Ekhabri.com

आईएफसी परियोजना से नर्सरी और मसाला व्यवसाय में आत्मनिर्भर बनीं सुनीता वर्मा

रायपुर, 19 जुलाई 2026।खैरागढ़ जिले के ग्राम टेकापारकला की निवासी सुनीता वर्मा आज ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और उद्यमिता की प्रेरणादायक मिसाल बनकर उभरी हैं। इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर (आईएफसी) परियोजना से जुड़कर उन्होंने न केवल अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि की है, बल्कि अन्य महिला किसानों को गुणवत्तापूर्ण पौधे उपलब्ध कराकर कृषि क्षेत्र में भी अहम योगदान दिया है।

 

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सुनीता वर्मा द्वारा स्थापित सब्जी नर्सरी एवं आजीविका गतिविधियों का अवलोकन किया और उनके प्रयासों की सराहना की। वर्ष 2025 में आईएफसी परियोजना से जुड़ने के बाद उन्होंने टमाटर की उन्नत किस्म के पौधों से अपने उद्यम की शुरुआत की। शुरुआती दौर में सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने 1,286 पौधे बेचकर लगभग 1,500 रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया, जिसने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

वर्ष 2026 में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उनके यहां 240 वर्गमीटर क्षेत्र में आधुनिक रोडनेट नर्सरी संरचना विकसित की गई, जिससे उनकी उत्पादन क्षमता में तेजी आई। 18 मई 2026 से अब तक उन्होंने टमाटर, मिर्च, बैंगन और फूलगोभी के 1.13 लाख से अधिक पौधे तैयार किए, जिनमें से लगभग 39 हजार पौधे महिला किसानों को विक्रय किए गए। इससे उन्हें 48 हजार रुपये से अधिक की आय प्राप्त हुई, जबकि खरीफ सीजन में आय 60 हजार रुपये तक पहुंचने की संभावना है।

 

नर्सरी व्यवसाय के साथ-साथ सुनीता वर्मा ने खाद्य प्रसंस्करण और मसाला निर्माण में भी अपनी पहचान बनाई है। वे धनिया, हल्दी, मिर्च पाउडर, गरम मसाला, जिमीकंद और गाजर के अचार जैसे उत्पाद तैयार कर रही हैं। उनके उत्पाद खैरागढ़ के सरस मेले और राजनांदगांव के सी-मार्ट में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इस व्यवसाय से उन्हें सालाना करीब 64 हजार रुपये की शुद्ध आय हो रही है।

Read Also  राज्यपाल ने राजीव स्मृति वन में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

 

सुनीता वर्मा की सफलता यह दर्शाती है कि उचित प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण महिलाएं भी सफल उद्यमी बन सकती हैं। उनकी यह प्रेरक यात्रा अन्य महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की नई राह खोल रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *