आज के समय में हर पेरेंट्स चाहता है कि उनका बच्चा सबसे तेज, होशियार हो….लेकिन सिर्फ कहने और चाहने से ऐसा नहीं होता. कई बच्चे ऐसे होते है जो मेहनत तो करते हैं लेकिन उन्हें उतना रिजल्ट नहीं मिल पाता, तो चलिए जाने कुछ आसान तरीके जिन्हें अपना कर बच्चों का मन एकाग्र किया जा सकता है. ऐसे कई पत्ते हैं. जो बच्चों में सकारात्मक विचार का संचार कर सकते हैं.
नीम या अशोक का पत्ता
नीम और अशोक के वृक्ष को शास्त्रों में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने वाला माना गया है. किताबों के बीच नीम का एक छोटा पत्ता या अशोक का पत्ता रखने से बच्चे की एकाग्रता बढ़ती है. वास्तु के अनुसार, यह उपाय बच्चे के आस-पास किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा को भटकने नहीं देता, जिससे बच्चा पूरी लगन और ध्यान के साथ अपनी पढ़ाई पर केंद्रित रहता है.
तुलसी का सूखा पत्ता
हिंदू धर्म में तुलसी को अत्यंत पवित्र और देवी लक्ष्मी का रूप माना गया है. अक्सर तुलसी के पत्ती सूख कर अपने आप ही गिर जाते हैं. ऐसे में उन्हें बच्चे अपनी किताबों के मध्य रख सकते हैं. इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. तुलसी की सकारात्मक ऊर्जा बच्चे के मन को शांत रखती हैं और पढ़ाई के दौरान होने वाले तनाव व आलस्य को दूर करती हैं.
चांदी का छोटा चौकोर टुकड़ा या सिक्का
ज्योतिष शास्त्र में चांदी का संबंध चंद्रमा से माना गया है, जो मन का कारक है. बच्चे की मुख्य किताब या स्टडी टेबल की दराज में चांदी का एक छोटा सा चौकोर टुकड़ा रखना बेहद शुभ होता है. इससे बच्चे का मन चंचल नहीं होता, मानसिक एकाग्रता बढ़ती है और याद रखने की क्षमता में सुधार आता है.

मां सरस्वती का चित्र या पवित्र मंत्र की पर्ची
ज्ञान की देवी माता सरस्वती का एक छोटा सा सुंदर चित्र या हाथ से लिखा हुआ ‘ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः’ मंत्र की पर्ची बच्चे की किताबों में रखने से हमेशा देवी का आशीर्वाद बना रहता है. जब भी बच्चा किताब खोलता है, तो सबसे पहले उसका ध्यान इस शुभ चिह्न पर पड़ता है, जिससे उसमें सकारात्मक सोच और सीखने की ललक पैदा होती है.
केसर या हल्दी का तिलक लगाया हुआ कागज
ज्योतिष में गुरु यानी बृहस्पति ग्रह को ज्ञान और विद्या का कारक माना जाता है. एक छोटे से सफेद कागज पर हल्दी या केसर से ‘ॐ’ या ‘श्रीं’ लिखकर उसे सुखा लें और बच्चे की किताब में रख दें. इससे गुरु ग्रह मजबूत होता है, जिससे बच्चे की बुद्धि तीव्र होती है.
बच्चों की मेहनत के साथ-साथ यदि इन छोटे-छोटे वास्तु उपायों का ध्यान रखा जाए, तो इससे उनके अध्ययन के माहौल में सकारात्मक बदलाव आता है.
अस्वीकरण.इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. Ekhbari.com इसके लिए जिम्मेदार नहीं है.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 20, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...