Google Analytics Meta Pixel पर्यावरण दिवस पर विशेष घर में लगाएं यह खास पौधे - Ekhabri.com

पर्यावरण दिवस पर विशेष घर में लगाएं यह खास पौधे

शुद्ध हवा के साथ मिलेगी सुरक्षा भी बढ़ते वायु प्रदूषण ने हेल्थ को खतरे में डाल दिया है. खराब AQI की वजह से लोग बीमार हो रहे हैं.इस बीच अपने घर के अंदर की हवा को साफ रखना बहुत जरूरी हो जाता है. पर्यावरण दिवस के दिन आइये जानते हैं कुछ प्लांट ऐसे हैं जो आपको देंगे शुद्ध और ताजा हवा.

 

रबड़ प्लांट एक बेहद मशहूर इंडोर प्लांट है, जो अपनी गहरे हरे, चमकीले और बड़े पत्तों के लिए प्रसिद्ध है आप इसको अपने घर में लगा कर सुंदर लुक दे सकते है. इसी तरह ड्रेसेना एक प्यारा पौधा है, जो अपनी पीली और हरी धारियों वाली पत्तियों के लिए जाना जाता है. ड्रेसेना परिवार के पौधे हवा से बेंजीन, फॉर्मलाडेहाइड और ट्राईक्लोरोएथिलीन जैसे दूषित पदार्थों को हटाने में बहुत प्रभावी माने जाते हैं और पॉजिटिव ऊर्जा भी लाते हैं.हल्की रोशनी और कम पानी की जरूरत होती है. इसकी देखभाल करना भी बहुत आसान है, जिससे यह बिगिनर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है.

 

लगाए यह प्लांट, नहीं आयेंगे सांप कीड़े

 

कई प्लांट ऐसे भी हैं, जो सुंदरता के साथ हमे सुरक्षा भी देतें है, इसमें स्नेक प्लांट न केवल घर की खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि इसे उपयोगी पौधों में भी गिना जाता है. इसके लंबे और डिजाइनदार पत्ते सांप की तरह दिखाई देते हैं, इसलिए लोग इसे सजावटी पौधे के रूप में भी पसंद कर रहे हैं. यह एक लोकप्रिय इनडोर प्लांट है, जिसे घर के किसी भी हिस्से में आसानी से रखा जा सकता है. कई लोगों का मानना है कि इसकी मौजूदगी सांपों को घर से दूर रखने में सहायक होती है. यही कारण है कि मानसून से पहले इसकी मांग बढ़ जाती है.

Read Also  मुख्यमंत्री 19 सितम्बर को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 325 विकास कार्यों का लोकार्पण और 360 करोड़ की सौगात देंगे

 

 

गेंदे और लेमनग्रास की गंध से दूर रहते हैं सांप

 

गेंदे का पौधा अपने पीले और नारंगी फूलों के कारण बगीचे की सुंदरता बढ़ाता है. इसके साथ ही इसकी तेज गंध को भी काफी असरदार माना जाता है. कहा जाता है कि इसकी पत्तियों और फूलों से निकलने वाली गंध सांपों को पसंद नहीं आती, जिससे वे ऐसे स्थानों से दूरी बनाकर रखते हैं.

 

लेमनग्रास प्लांट

लेमनग्रास अपनी नींबू जैसी खुशबू के लिए जाना जाता है. इसमें सिट्रोनेला नाम का तत्व पाया जाता है, जिसका इस्तेमाल मच्छरों और कीड़ों को दूर रखने वाले उत्पादों में भी किया जाता है. इसकी तेज खुशबू सांपों की सूंघने की क्षमता को प्रभावित करती है, जिससे वे इसके आसपास आने से बचते हैं.

 

 

सर्पगंधा को भी माना जाता है उपयोगी

सर्पगंधा को पारंपरिक रूप से सांपों से बचाव के लिए उपयोगी पौधा माना जाता है. आयुर्वेद में भी इसका इस्तेमाल कई प्रकार की दवाओं में किया जाता रहा है. इसकी जड़ों और पत्तियों में रिसरपाइन नाम का तत्व पाया जाता है, जिसकी गंध काफी तेज होती है. जानकारों का कहना है कि सांप इस गंध को दूर से ही महसूस कर लेते हैं और ऐसे स्थानों से दूर रहना पसंद करते हैं. यही वजह है कि कई लोग मानसून शुरू होने से पहले अपने घरों और बगीचों में ऐसे पौधे लगाना बेहतर मानते हैं, ताकि सांपों का खतरा कम किया जा सके.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर लोकभवन में विधि-विधान से हुई पूजा

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोकभवन में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।   राज्यपाल ने पूजा-अर्चना...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *