जगदलपुर। जगदलपुर केंद्रीय जेल से बड़ी खबर आई है, यहां बीते पांच दिनों के अंदर जेल में दूसरी मौत हुई है इस खबर के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। रविवार तड़के एक महिला बंदी ने अपनी चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, वहीं अब नक्सल मामले में बंद एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। लगातार सामने आ रही घटनाओं ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान रमेश कुंजम के रूप में हुई है, जो बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के लिंगापुर का रहने वाला था। रमेश कुंजम नक्सल मामलों में जेल में बंद था और नवंबर 2025 में उसे दंतेवाड़ा जेल से जगदलपुर केंद्रीय जेल स्थानांतरित किया गया था।
बताया जा रहा है कि 4 तारीख को जेल परिसर के बाथरूम में गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लग गई थी। हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल डिमरापाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई।
महिला बंदी ने लगाई थी फांसी खबर है कि इससे पहले रविवार को केंद्रीय जेल में एक महिला बंदी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया था। अब महज पांच दिनों के बाद दूसरी मौत ने जेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि दूसरी मौत स्वस्थ खराब होने के कारण हुई है ऐसा कहा जा रहा है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है और मौत के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है। वहीं लगातार दो घटनाओं के बाद केंद्रीय जेल की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और बंदियों की निगरानी व्यवस्था को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 22, 2026 /
रायपुर, 21 जून 2026।छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव...
By User 6 /
June 22, 2026 /
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी (Ram Mandir Donation Theft) और वित्तीय अनियमितताओं के मामले जांच कर रहे विशेष जांच दल (SIT) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसमें बड़े खुलासे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में श्रीरामजन्मभूमि...
By User 6 /
June 23, 2026 /
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से दिलदहलाने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि खल्लारी थाना क्षेत्र के रामखेड़ा झारा नाला के पास रेत में दबी एक युवती की लाश मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। अभी...
By User 6 /
June 23, 2026 /
रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार और विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना...
By User 6 /
June 22, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By User 6 /
June 24, 2026 /
रायपुर। शिक्षा से जुड़ा अहम फैसला लिया गया है, जिसके अंदर अब छत्तीसगढ़ में अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों का नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में यह...
By User 6 /
June 24, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप जरूरी कामों के साथ-साथ बाकी के कामों को करने में भी पूरी दिलचस्पी दिखाएंगे, लेकिन आप अपने बिखरे व्यवसाय को संभालने की कोशिश अवश्य करें।...
By User 6 /
June 24, 2026 /
रायपुर, 23 जून 2026। अल-नीनो के संभावित प्रभाव के चलते इस वर्ष मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है। राज्य सरकार सूखे की स्थिति से...
By User 6 /
June 25, 2026 /
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट किया...
By User 6 /
June 23, 2026 /
रायपुर, 23 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण रोजगार, आजीविका सशक्तीकरण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा...