Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास हेतु TRI-सरकार साझेदारी मजबूत - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास हेतु TRI-सरकार साझेदारी मजबूत

रायपुर, 5 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) और राज्य सरकार के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत हुई है। यह पहल राज्य में सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकास मॉडल को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

 

छठे ‘इंडिया रूरल कोलोक्वी’ के छत्तीसगढ़ चैप्टर का शुभारंभ रायपुर में हुआ, जहां छोटे किसानों और स्वयं-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को ग्रामीण परिवर्तन की नींव के रूप में पहचान देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सचिवालय से जुड़े अधिकारी राहुल भगत ने कहा कि छोटे किसान और महिला समूह ग्रामीण बदलाव के असली प्रेरक हैं और उनका साहस समाज में व्यापक परिवर्तन की प्रेरणा देता है।

 

नया रायपुर स्थित ट्राइबल रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, सामुदायिक नेताओं, नागरिक समाज संगठनों और विकास क्षेत्र के विशेषज्ञों ने भाग लिया। इस दौरान ‘ग्रीन इकोनॉमिक पाथवेज़ – छत्तीसगढ़’ रिपोर्ट भी जारी की गई, जिसमें जलवायु-अनुकूल और समावेशी ग्रामीण अर्थव्यवस्था के निर्माण के व्यावहारिक रास्ते सुझाए गए हैं।

 

कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित बुद्री थाती ने स्थानीय समुदायों और प्रकृति के बीच संतुलन को पुनर्स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव भीम सिंह ने कहा कि किसी भी योजना की सफलता गांव स्तर पर मजबूत संस्थाओं पर निर्भर करती है।

 

इस संगोष्ठी में ‘ग्राम संवाद: ग्रामीण भारत का भविष्य गढ़ते समुदाय’ सत्र विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें महिला लीडर्स, प्रगतिशील किसानों और जनप्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने आजीविका सुधार, संस्थागत मजबूती और सामुदायिक सशक्तिकरण के लिए व्यवहारिक समाधान प्रस्तुत किए।

Read Also  नवा रायपुर में 24 से 26 अक्टूबर तक नेशनल गोल्फ चैंपियनशिप

 

इसके साथ ही ‘समाधान मंथन पॉलिसी इनोवेशन लैब’ के माध्यम से विशेषज्ञों और जमीनी प्रतिनिधियों ने मिलकर नीति-आधारित सुझाव तैयार किए, जिन्हें एक प्रतिष्ठित जूरी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इन प्रयासों ने यह स्पष्ट किया कि जमीनी अनुभवों को नीति निर्माण में शामिल कर बड़े स्तर पर बदलाव लाया जा सकता है।

 

ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया, जो वर्ष 2016 से ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत है, अब अपने दूसरे दशक में प्रवेश करते हुए लैंगिक समानता और समुदाय-आधारित विकास मॉडल को और मजबूत कर रहा है। यह संगठन राज्य सरकार के साथ मिलकर सतत और समावेशी विकास की दिशा में ठोस पहल कर रहा है।

 

उल्लेखनीय है कि ‘इंडिया रूरल कोलोक्वी 2026’ एक बहुराज्यीय मंच के रूप में उभरा है, जहां नीति-निर्माताओं, शिक्षाविदों, उद्योग जगत और समुदायों के प्रतिनिधि एक साथ मिलकर ग्रामीण भारत के भविष्य की रूपरेखा तय कर रहे हैं। इस वर्ष यह संगोष्ठी देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित की जा रही है, जिसमें आजीविका, सुशासन, जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य और तकनीकी विकास जैसे अहम विषयों पर चर्चा हो रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

CBSE के छात्रों के लिए अहम खबर, 10 और 9 क्लास से हटाए गए यह पाठ्यक्रम

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...

रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई, 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...

रिश्वत लेने के मामले में पटवारी का निलंबन आदेश जारी

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...

फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद, CM साय ने दिए निर्देश

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *