रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 45 करोड़ रुपये का निवेश दिलाने का भरोसा देकर 1.13 करोड़ रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि तेलीबांधा थाना पुलिस ने मामले की जांच करते हुए नागपुर से दो अंतरराज्यीय महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी खुद को निवेश से जुड़ी कंपनी का प्रतिनिधि बताकर कारोबारी को बड़े निवेश का लालच देती थीं और इसी बहाने मोटी रकम वसूलती थी।
पुलिस ने मामले में कनिज फातमा उर्फ भावना पांडेय निवासी कोलकाता और दीपिका पालीवाल निवासी उदयपुर, राजस्थान को नागपुर से गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के कथित तौर पर एक संगठित गिरोह से जुड़े होने की जानकारी मिली है। पुलिस का दावा है कि यह गिरोह करीब 15 वर्षों से सक्रिय है और नागपुर, लखनऊ समेत कई राज्यों में इसी तरह की ठगी की वारदातों को अंजाम दे चुका है।
मामले की शुरुआत बालोद जिले के बोरिदकला निवासी उमेश कुमार सिन्हा की शिकायत से हुई। वह सालिक ग्रीन रिन्यूएबल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं। पुलिस के अनुसार, कंपनी के विस्तार और नए प्लांट की स्थापना के लिए करीब 45 करोड़ रुपये के निवेश की जरूरत थी। इसी दौरान उमेश कुमार की मुलाकात राकेश कौशिक के माध्यम से दीपक सिंह, अभिषेक सिंह, योगी और अन्य लोगों से हुई। आरोपियों ने कथित तौर पर खुद को प्रभावशाली लोगों और विदेशी निवेशकों से संपर्क रखने वाला बताया और कंपनी के लिए बड़ा निवेश उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। निवेश के नाम पर धीरे-धीरे ली गई बड़ी रकम पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, निवेश दिलाने के नाम पर आरोपियों ने शिकायतकर्ता को अलग-अलग तरह से भरोसे में लिया। इसके बाद प्रक्रिया और निवेश से जुड़ी औपचारिकताओं के नाम पर उनसे रकम ली गई। आरोप है कि इस तरह कुल 1.13 करोड़ रुपये की राशि ठगी गई। जब लंबे समय तक वादा किया गया निवेश नहीं मिला और आरोपियों की गतिविधियों पर संदेह हुआ, तब शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को आरोपियों के अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े होने के सुराग मिले। इसके बाद पुलिस टीम ने तकनीकी इनपुट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की और उन्हें नागपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...