Google Analytics Meta Pixel रायगढ़ में 200 फीट तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, बारिश में गूंजे वंदे मातरम् के जयघोष - Ekhabri.com

रायगढ़ में 200 फीट तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, बारिश में गूंजे वंदे मातरम् के जयघोष

रायगढ़ । ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रायगढ़ जिला मुख्यालय में गुरुवार को रिमझिम बारिश के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। करीब 200 फीट लंबे विशाल तिरंगे के साथ निकली इस यात्रा में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी शामिल हुए। बच्चों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों, स्कूली और महाविद्यालयीन विद्यार्थियों सहित शहर के विभिन्न वर्गों के नागरिकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

 

बारिश की फुहारों के बीच ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरा रायगढ़ राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। हाथों में तिरंगा लिए लोगों की बड़ी संख्या ने यात्रा को भव्य रूप दिया।

 

# नटवर स्कूल से सिदूर पार्क तक निकली तिरंगा यात्रा

 

तिरंगा यात्रा नटवर स्कूल से शुरू होकर बेटी बचाओ चौक, सुभाष चौक और अग्रसेन चौक होते हुए सिदूर पार्क (इतवारी बाजार) पहुंची। मार्ग में शहरवासियों ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया। ओवरब्रिज से पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का अभिनंदन किया गया। यात्रियों के लिए जूस वितरण की व्यवस्था भी की गई।

 

यात्रा में स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति संदेशों वाली तख्तियां लेकर भाग लिया। कई विद्यार्थी छत्तीसगढ़ महतारी, भारत माता, रवींद्रनाथ टैगोर, झांसी की रानी और भगत सिंह जैसे राष्ट्रनायकों के स्वरूप में नजर आए।

 

# देशभक्ति गीतों से गूंजता रहा रायगढ़

 

बाजे-गाजे और देशभक्ति गीतों के बीच नागरिक कदम से कदम मिलाकर चलते रहे। ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ और ‘ये देश है वीर जवानों का’ जैसे गीतों ने युवाओं और नागरिकों में जोश भर दिया। लगातार हो रही रिमझिम बारिश भी लोगों के उत्साह को कम नहीं कर सकी।

Read Also  Paper Bag Day विशेष: इस्तमाल करें पेप्पर बैग का और बचाएं पर्यावरण

 

तिरंगे की छांव में उमड़ा जनसैलाब राष्ट्रप्रेम, एकता और जनभागीदारी का संदेश देता नजर आया।

 

# शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

 

सिदूर पार्क में आयोजित मंचीय कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने देश की स्वतंत्रता और सुरक्षा के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। उन्होंने परिसर में स्थापित स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

इस दौरान उन्होंने जनसंपर्क विभाग द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ और ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ सेल्फी बूथ पर फोटो भी खिंचाई।

 

# युवाओं की जिम्मेदारी बढ़ी : ओपी चौधरी

 

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और वैश्विक स्तर पर देश का सम्मान लगातार बढ़ा है। बदलते वैश्विक परिदृश्य में भारत की भूमिका मजबूत हुई है, लेकिन इसके साथ नई चुनौतियां भी सामने आई हैं।

 

उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा, क्षमता और प्रतिभा का उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और सुरक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

 

चौधरी ने कहा कि तिरंगा उन वीर जवानों और शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। राष्ट्रीय ध्वज देश की *एकता, गौरव और संकल्प का प्रतीक* है। उन्होंने नागरिकों और युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश की प्रगति में योगदान देने की अपील की।

Read Also  तुंहर सरकार तुंहर द्वार: आवेदकों को ड्राइविंग लायसेंस और पंजीयन प्रमाण पत्र के लिए बार-बार चक्कर लगाने से मिली मुक्ति

 

# सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

 

मंचीय कार्यक्रम में स्कूली एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने कथक सहित विभिन्न सांस्कृतिक और देशभक्ति आधारित प्रस्तुतियां दीं। प्रस्तुतियों के जरिए भारतीय संस्कृति, राष्ट्रप्रेम और ‘विविधता में एकता’ का संदेश दिया गया।

 

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कथक सहित अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में शामिल प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप 5-5 हजार रुपये देने की घोषणा की।

 

# 17 अगस्त तक चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

 

रायगढ़ जिले में 9 से 17 अगस्त 2026 तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। इस वर्ष अभियान की थीम *‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, वंदे मातरम्’* रखी गई है।

 

अभियान के तहत नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक एवं व्यक्तिगत गायन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना बढ़ाने के साथ राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, गौरव और अपनत्व को मजबूत करना है।

 

जिले में तिरंगा वितरण के साथ विभिन्न देशभक्ति और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार और राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जनभागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

 

कार्यक्रम में महापौर जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल, खरसिया नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, सभापति डिग्रीलाल साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, 67 लाख महिलाओं को लाभ

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

जम के बरसेंगे मेघा, छत्तीसगढ़ में 22 जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...

कोशल फैब लॉन्च, 10.90 करोड़ सहायता, बुनकरों को नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...

उज्जैन से लौट रहे भक्तों की गाड़ी ईको को कंटेनर में मारा ठोकर, 6 की मौत

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *