रायपुर। छत्तीसगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में प्रवेश लेने से वंचित विद्यार्थियों को राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है। उच्च शिक्षा विभाग ने शासकीय और निजी महाविद्यालयों में रिक्त सीटों पर प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी है। इस संबंध में विभाग ने विधिवत आदेश जारी कर दिया है।
उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि सरकार का मूल उद्देश्य प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा का प्रकाश पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के कई मेधावी विद्यार्थी विभिन्न व्यावहारिक कारणों से निर्धारित समय में प्रवेश नहीं ले सके। ऐसे में तिथियों के कारण किसी योग्य विद्यार्थी का एक साल खराब न हो और वह उच्च शिक्षा से वंचित न रहे, इसी उद्देश्य से प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

मंत्री ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे प्रवेश के लिए मिले इस अतिरिक्त अवसर का पूरा लाभ उठाएं और निर्धारित समय सीमा के भीतर कॉलेज में दाखिला सुनिश्चित करें।
# पहले 14 अगस्त तक थी प्रवेश की समय सीमा
उल्लेखनीय है कि इससे पहले उच्च शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार प्राचार्य स्तर पर प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित थी। इसके बाद कुलपति की अनुमति से प्रवेश की समय सीमा 14 अगस्त 2026 तक बढ़ाई गई थी।
समय सीमा समाप्त होने के बाद भी प्रदेश के कई महाविद्यालयों में सीटें रिक्त रह गई थीं। वहीं, दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले कई विद्यार्थी निर्धारित अवधि में आवेदन और प्रवेश की प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके। विद्यार्थियों की इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए शासन ने प्रवेश की अंतिम तिथि में विस्तार किया है।
# विद्यार्थियों को मिली अतिरिक्त समय-सीमा
अब जिन शासकीय और निजी महाविद्यालयों में सीटें रिक्त हैं, वहां विद्यार्थी 31 अगस्त 2026 तक प्रवेश ले सकेंगे। सरकार के इस फैसले से उन विद्यार्थियों को विशेष राहत मिलने की उम्मीद है, जो किसी कारणवश पहले निर्धारित समय सीमा में दाखिला नहीं ले पाए थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By User 6 /
August 11, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...