Google Analytics Meta Pixel भिलाई होगी शिक्षा की राह आसान, खुलेंगे तीन शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल - Ekhabri.com

भिलाई होगी शिक्षा की राह आसान, खुलेंगे तीन शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल

भिलाई नगर। भिलाई 3 में अब शिक्षा की राह आसान होगी। यहां शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल का शुभारंभ हुआ है। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खमरिया, बालाजी नगर एवं सेक्टर 6 में आज से अंग्रेजी की शिक्षा प्रारंभ हो गई है। इसी के साथ ही खमरिया शासकीय उ. माध्यमिक विद्यालय एवं बालाजी नगर स्थित शासकीय उ. माध्यमिक विद्यालय में भवन उन्नयन एवं भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन आज किया गया।



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन बच्चों के लिए भी इंग्लिश मीडियम की राह खोल दी है जो कि आर्थिक कमी की वजह से अंग्रेजी शिक्षा का लाभ नहीं ले पा रहे थे। अंग्रेजी माध्यम स्कूल के शुभारंभ होने पर बच्चों को हिंदी माध्यम के साथ-साथ अंग्रेजी की शिक्षा भी मिल सकेगी। अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर की कमियों को दूर किया जा रहा है, बालाजी नगर में बेहतर अधोसंरचना के लिए बड़ा काम होगा 182.78 लाख की लागत से भवन का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए आज भूमि पूजन किया गया है। उन्होंने सेक्टर 6 स्कूल के भवन उन्नयन कार्य के बारे में भी बताया कि 67.59 लाख की लागत से बहुत से कार्य हो चुके हैं, इसके साथ ही स्पोर्ट्स फैसिलिटी, खेल मैदान, कैंपस के ब्यूटीफिकेशन और डिजिटल लाइब्रेरी दिशा में 88.92 लाख की लागत से कार्य होगा। वही खमरिया में स्कूल के भवन का उन्नयन कार्य 56.44 लाख की लागत से किया जाएगा जिसके लिए भी आज भूमि पूजन हुआ। नीता लोधी ने कहा कि प्राइवेट स्कूल में ही अंग्रेजी की पढ़ाई ज्यादातर होती रही है, परंतु अब शासकीय स्कूलों में भी अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्रारंभ होने से बच्चों की पढ़ाई का स्तर ऊंचा होगा, उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर होने के लिए अंग्रेजी माध्यम एक बेस का कार्य करेगी। तुलसी साहू ने कहा कि बच्चों की शिक्षा के सर्वांगीण विकास के लिए अंग्रेजी माध्यम स्कूल का प्रारंभ होना बड़ा कदम है।

अंग्रेजी माध्यम स्कूल के शुभारंभ के अवसर पर विधायक एवं पूर्व महापौर देवेंद्र यादव, अंतावसायी सहकारी समिति एवं वित्त विकास निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी, तुलसी साहू, बाल संरक्षण चयन समिति के सदस्य मुकेश चंद्राकर, क्रेडा के सदस्य विजय साहू, अरुण सिसोदिया, इरफान खान, भजन सिंह निरंकारी, महेंद्र साहू, डी. कॉम राजू, पूर्व पार्षद रेखा, चंद्रशेखर गवइ, एकांश बंछोर, जय प्रकाश सोनी, तरुण सिंह, संदीप द्विवेदी, गौरव श्रीवास्तव एवं मनीष सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे! अंग्रेजी माध्यम स्कूल के शुभारंभ के अवसर पर फीता काटकर तथा सरस्वती वंदन कर शाला के भीतर प्रवेश किया गया। इस दौरान निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी, अपर आयुक्त अशोक दिवेदी एवं उपायुक्त सुनील अग्रहरि विशेष तौर पर मौजूद रहे। कोरोना गाइडलाइन को देखते हुए सभी बच्चों ने मास्क पहने हुए थे।
सोशल डिस्टेंस के तहत दूरी मेंटेन की गई, बच्चों में आज अलग ही उत्साह नजर आया। अंग्रेजी माध्यम स्कूल के भीतर प्रवेश करते ही अतिथियों ने कक्ष का अवलोकन किया तथा सभी बच्चों को मास्क, सैनिटाइजर एवं पाठ्य सामग्री प्रदाय की गई। विधायक देवेंद्र यादव ने इस अवसर पर बच्चों से कहा कि अंग्रेजी माध्यम स्कूल के आरंभ होने से शिक्षा की दिशा में और बढ़ोतरी होगी, शैक्षणिक एवं बौद्धिक विकास होगा।

शुभारंभ एवं भूमि पूजन के अवसर पर जोन आयुक्त मनीष गायकवाड, प्रीति सिंह एवं अमिताभ शर्मा, कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा एवं डी.के. वर्मा, सहायक अभियंता आर. एस. राजपूत एवं सुनील दुबे, प्र. सहायक अभियंता वसीम खान, स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षक गण उपस्थित थे ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर छत्तीसगढ़ में जागरूकता और टीकाकरण अभियान तेज

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ में 4 नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...

आज से शुरू हुआ है सावन, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

रायपुर तेलीबांधा में भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक पर मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग सुंदरानी हार्डवेयर दुकान से शुरू होकर कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *