रायपुर। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जानकी मां की जयंती मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन मां सीता धरती से प्रकट हुई थीं। मिथिला के राजा जनक और रानी सुनयना की गोद में माता सीता आईं थीं।
इसलिए हर साल फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जानकी जयंती मनाई जाती है।
यह दिन सुहागिनों के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरी श्रद्धा-भाव से व्रत रखती है। मान्यता है कि इस दिन जो भी सुहागिन व्रत रखकर माता सीता की उपासना करती हैं, उनका वैवाहिक जीवन सुखमय होता है।
व्रत व पूजन विधि
सुबह स्नान आदि के बाद पूजा वाले स्थान पर जाकर सबसे पहले माता सीता और भगवान श्रीराम को प्रणाम करें और उनके समक्ष व्रत रखने का संकल्प लें. इसके बाद सर्वप्रथम गणपति भगवान का ध्यान करें और अपना व्रत व पूजन कार्य विघ्नपूर्वक संपन्न कराने की उनसे प्रार्थना करें. इसके बाद माता सीता और भगवान राम की पूजा करें. उन्हें चंदन, पीले फूल, वस्त्र और माता सीता को लाल चुनरी और सोलह श्रृंगार का सामान अर्पित करें. धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें. इसके बाद कथा पढ़ें व आरती करें. दूध-गुड से बने व्यंजन का दान करें. दिनभर व्रत रखें. शाम को पूजा करके इसी व्यंजन को ग्रहण करके अपना व्रत खोलें।
व्रत कथा
पौराणिक कथा के अनुसार मिथिला नरेश राजा जनक के कोई संतान नहीं थी और वे प्रजा से बेहद प्यार करते थे. कई सालों से राज्य में वर्षा नहीं होने से सूखे और अकाल की स्थिति बन पड़ी. पुरोहितों और मुनियों ने राजा जनक को यज्ञ करने और स्वयं खेत जोतने का उपाय बताया. राजा जनक खुद हल पकड़कर खेत जोतने लगे. तभी अचानक उनका हल खेत में एक जगह फंस गया और बैलों के काफी प्रयास के बावजूद हल नहीं निकला.
हल की जगह पर मिट्टी हटवाई गई तो वहां से एक कन्या निकली. पृथ्वी से कन्या के निकलते ही राज्य में बारिश शुरू हो गई. राजा जनक ने कन्या को सीता नाम दिया और उसे अपनी पुत्री मान लिया. सीता के आते ही मिथिला में खुशियां लौट आईं और लोगों का जीवन सुखपूर्वक बीतने लगा. जिस दिन राजा जनक को खेत में सीता मिलीं उस दिन फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि थी. तभी से इस दिन को सीता माता के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। जनक की पुत्री होने के कारण जानकी के नाम प्रसिद्ध हुई।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 24, 2026 /
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....
By User 6 /
August 25, 2026 /
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। उसे 21 दिन की फरलो मंजूर हुई है। मंगलवार सुबह करीब 6:05 बजे वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला। इसके...
By User 6 /
August 24, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर स्थित महंत घासीदास संग्रहालय सभागृह में युवा साहित्यकार करुणा सागर पण्डा के उपन्यास ‘कोहरा’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य केवल समाज का दर्पण नहीं...
By User 6 /
August 24, 2026 /
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...
By User 6 /
August 25, 2026 /
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...
By User 6 /
August 27, 2026 /
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...
By Reporter 5 /
August 25, 2026 /
रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है। # छत्तीसगढ़ पर्यटन...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
मुंबई। इमरान हाशमी इन दिनों अपनी पिछली फिल्म ‘आवारापन 2’ की सफलता के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने की तैयारी में हैं। उनकी अगली फिल्म ‘Gunmaaster G9’ का टीजर रिलीज हो गया है और पहली झलक...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
रायपुर। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नेपाल में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी और...