Google Analytics Meta Pixel अरुण साव ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश - Ekhabri.com

अरुण साव ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

रायपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सरगुजा संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में सरगुजा और सूरजपुर जिले के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर विभिन्न विभागों के विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने, योजनाओं का समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

 

बैठक में लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान विकास कार्यों की प्रगति, योजनाओं के क्रियान्वयन और विभागीय स्तर पर चल रहे कार्यों की स्थिति की जानकारी ली गई। बैठक में सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल और सूरजपुर कलेक्टर रेना जमील सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृत विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं और उनकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों को गति देने पर भी उन्होंने जोर दिया।

 

उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसलिए योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने अधिकारियों से अपने कार्यालयों की व्यवस्था बेहतर रखने और साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से समझते हुए सक्रियता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

Read Also  अधिवक्ताओं के महत्व की मान्यता: मुख्यमंत्री बघेल ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

 

# अक्टूबर तक पूरे हों निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास

 

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की समीक्षा के दौरान उप मुख्यमंत्री ने नगरीय क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने नगरीय निकायों की योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग करने तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

 

अरुण साव ने कहा कि शहर किसी भी जिले और प्रदेश की पहचान और प्रतिष्ठा से जुड़े होते हैं। इसलिए नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाए। उन्होंने टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य तत्काल शुरू कराने और प्रगतिरत कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) को प्राथमिकता वाला कार्य बताते हुए सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को अक्टूबर माह तक निर्माणाधीन आवासों को पूरा कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही राजस्व संग्रहण कार्य की हर महीने समीक्षा करने को कहा।

 

बैठक में मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना, अधोसंरचना मद, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी), प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), 15वें वित्त आयोग और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।

 

# त्योहारों से पहले सड़कों की मरम्मत में तेजी के निर्देश

 

लोक निर्माण विभाग की समीक्षा करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए और निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

 

उन्होंने बरसात के बाद सड़कों की मरम्मत के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। भवनों, सड़कों, पुल-पुलियों और अन्य निर्माण कार्यों की स्थिति की जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा कि सड़क और अधोसंरचना से जुड़े कार्यों का सीधा असर आम लोगों के आवागमन पर पड़ता है। इसलिए इन कार्यों में लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

Read Also  छत्तीसगढ़ में ठंड से थोड़ी राहत, फिर गिरेगा तापमान 

 

उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी समय त्योहारों का है, इसलिए सड़कों की मरम्मत और अन्य आवश्यक कार्य समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

# पेयजल योजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश

 

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा के दौरान अरुण साव ने पेयजल व्यवस्था और जल जीवन मिशन के तहत संचालित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने पेयजल व्यवस्था सुचारू बनाए रखने, जल स्रोतों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और पेयजल से जुड़ी समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने और शासन की योजनाओं का लाभ प्रभावी तरीके से आम नागरिकों तक पहुंचाने को कहा। पेयजल अधोसंरचना के उचित रखरखाव और योजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।

 

# प्राथमिक स्कूलों में बढ़ें खेल गतिविधियां

 

खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान उप मुख्यमंत्री ने खेल गतिविधियों, खेल अधोसंरचना और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए संचालित कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्राथमिक शालाओं में खेल गतिविधियां बढ़ाने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने खेल अधिकारियों को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और शिक्षा विभाग के साथ समन्वय कर कार्ययोजना तैयार करने को कहा। स्कूलों के संकुलवार एक-एक पीटीआई को चिन्हित कर खेल गतिविधियां संचालित कराने के निर्देश भी दिए।

 

# सरगुजा ओलंपिक में अधिक से अधिक भागीदारी पर जोर

Read Also  भाजपा ने शुरू किया मेरा बूथ सबसे मजबूत

 

अरुण साव ने सरगुजा ओलंपिक के लिए चल रहे पंजीयन की भी जानकारी ली। उन्होंने प्रतियोगिता का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और खेल संघों तथा खेलों से जुड़े लोगों को इसमें शामिल करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं और नागरिकों को खेलों से जोड़ने के प्रयास किए जाएं। खेल स्वास्थ्य, अनुशासन, आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं। इसलिए युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए भी प्रभावी प्रयास किए जाने चाहिए।

 

बैठक में सरगुजा जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोमा श्रीवास्तव, सूरजपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजेंद्र सिंह पाटले और अंबिकापुर नगर निगम के आयुक्त विनय कुमार अग्रवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

सारंगढ़ में आंगन मिलन समारोह, मंत्रियों ने गर्भवती माताओं की कराई गोदभराई

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *