रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और वन्यप्राणियों की गतिविधियों की बेहतर निगरानी के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। कांकेर में आयोजित राज्य स्तरीय वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के समापन समारोह में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने तकनीकी नवाचारों के लिए कुल 60 लाख रुपए की मंजूरी की घोषणा की।
वन मंत्री ने बताया कि वन्यप्राणियों की निगरानी के लिए रेडियो कॉलरिंग परियोजना शुरू की जाएगी। इसके तहत भालू और तेंदुओं की गतिविधियों और उनकी लोकेशन पर नजर रखने के लिए 40 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इससे संवेदनशील क्षेत्रों में वन्यजीवों की मौजूदगी की जानकारी समय रहते प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
इसके अलावा 20 लाख रुपए की लागत से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई आधारित मॉनिटरिंग और मोबाइल अलर्ट सिस्टम विकसित किया जाएगा। इस तकनीक के माध्यम से वन्यप्राणियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के साथ संभावित खतरे की सूचना मोबाइल अलर्ट के जरिए ग्रामीणों तक पहुंचाई जा सकेगी। माना जा रहा है कि इससे मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने और ग्रामीणों की सुरक्षा बढ़ाने में मदद मिलेगी।
केदार कश्यप ने वन्यजीवों के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए आधुनिक उपकरणों से लैस विशेष वाहन उपलब्ध कराने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि वन्यप्राणियों का संरक्षण केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने जनसहभागिता के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण को मजबूत करने का आह्वान किया।
समापन समारोह के दौरान वन मंत्री ने वन्यजीव संरक्षण, जैव-विविधता और प्राकृतिक विरासत पर आधारित तीन पुस्तकों एवं पुस्तिकाओं का भी विमोचन किया। इनमें गोमर्डा वन्यजीव अभयारण्य की जैव-विविधता पर आधारित ‘Gomarda: The Hidden Emerald of Chhattisgarh’, बाघिन के दृष्टिकोण से जंगल और उसके अनुभवों को प्रस्तुत करने वाली ‘अचानकमार की जीती-जागती कहानी झुमरी की जुबानी’ तथा गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व के प्राचीन शैलचित्रों और पुरातात्विक धरोहरों पर आधारित ‘Timeless Imprints: Guru Ghasidas Tamor Pingla Tiger Reserve’ शामिल हैं।
कार्यक्रम में मानव-वन्यजीव संघर्ष प्रबंधन और वन्यप्राणी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वन अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके योगदान की सराहना करते हुए वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।
समारोह में विधायक आशाराम नेताम, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख अरुण कुमार पाण्डेय, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) ओ.पी. यादव सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कलेक्टर, डीएफओ, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 3, 2026 /
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...