Google Analytics Meta Pixel दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा को समर्पित, जानिए पूजा  - Ekhabri.com

दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा को समर्पित, जानिए पूजा 

रायपुर. आज यानी 13 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र का तीसरा दिन है। यह दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, मां चंद्रघंटा की पूजा करने से व्यक्ति को समस्त पाप और बाधाओं से मुक्ति मिलती है। मां चंद्रघंटा अपने भक्तों के कष्ट का निवारण फौरन कर देती हैं। मां दुर्गा का तीसरा स्वरूप मां चंद्रघंटा काफी शांत और कल्याणकारी देवी मानी जाती है।

 

 

इनके माथे पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र बना है, इसी वजह से इन्हें ‘देवी चंद्रघंटा’ के नाम से भी जाना जाता है। मां अपने वाहन सिंह पर सवार होकर अपने 10 हाथों में खड्ग, तलवार, ढाल, गदा, पाश, त्रिशूल, चक्र, धनुष, भरे हुए तरकश धारण करती हैं। ऐसे में आइए, इस आर्टिकल में हम आपको मां चंद्रघंटा की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और कथा आदि के बारे में बताते हैं।

 

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन का शुभ मुहूर्त

 

 

तृतीया तिथि की शुरुआत- 12 अक्टूबर 2026, सोमवार रात 10 बजकर 13 मिनट पर

तृतीया तिथि का समापन- 13 अक्टूबर 2026 रात 11 बजकर 27 मिनट पर

अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 44 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक

अमृत काल- शाम 4 बजकर 14 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 57 मिनट तक

 

मां चंद्रघंटा की पूजा विधि

 

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन के मौके पर सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नहाने के बाद साफ कपड़े पहनें।

इसके बाद पूजा कक्ष की सफाई करने के साथ मां दुर्गा और मां चंद्रघंटा की पूजा के लिए तैयारी करें।

Read Also  छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा, देखिए सूची

मां चंद्रघंटा की पूजा शुरू करने से पहले दीपक जलाकर सच्चे मन से व्रत का संकल्प लें।

इसके बाद मां भगवती लाल और पीले रंग के फूल चढ़ाएं।

इसके अलावा मां को कुमकुम, अक्षत, धूप-दीप और कपूर से विधिवत रूप से पूजा करें।

पूजा संपूर्ण होने के बाद मां चंद्रघंटा को फल-मिठाई का भोग अर्पित करें।

मां चंद्रघंटा को प्रसन्न करने के लिए मां जाप करने के साथ दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए।

इसके बाद आखिर में सबके साथ मिलकर मां दुर्गा और चंद्रघंटा की आरती करनी चाहिए।

 

मां चंद्रघंटा का प्रिय भोग

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, मां चंद्रघंटा को दूध और उससे बने व्यंजन का पकवान अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन देवी को खीर का भोग अर्पित करना चाहिए। इसके अलावा केसर, इलायची और मेवो से बना भोग भी चढ़ाना अत्यंत शुभ माना जाता है। हालांकि भोग तैयार करते समय साफ-सफाई और पवित्रता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

 

 

मां चंद्रघंटा की कथा

 

पौराणिक कथाओं के मुताबिक, महिषासुर नाम के असुर ने अपनी शक्तियों के दम पर देवताओं के परेशान करना शुरू कर दिया था। उसकी हिम्मत इस कदर बढ़ गई थी कि उसने स्वर्ग लोक पर अपना स्वामित्व जमाने का प्रयास किया, जिससे सभी देवता काफी चिंतित हो गए। असुर से छुटकारा पाने के लिए देवताओं ने ब्रह्मा, विष्णु और महेश से मदद मांगी।

 

देवताओं की समस्या को ध्यान में रखते हुए त्रिदेवों समेत अन्य देवताओं के तेज से एक दिव्य देवी प्रकट हुईं। सभी देवताओं ने देवी को अपने शक्ति के अनुसार अस्त्र-शस्त्र भेंट किए। भगवान शिव ने अपना दिव्य त्रिशूल, विष्णु जी ने चक्र और इंदद्रेव ने घंटा दिया। अन्य देवी-देवताओं ने भी अपने दिव्य शक्तियां प्रदान की।

Read Also  सूरज बरस रहा आग: बीकानेर में 47 डिग्री पार पहुंचा पारा, तपती रेत पर बीएसएफ जवान ने सेंका पापड़; तस्वीर वायरल

 

अनेक अस्त्रों-शस्त्रों से सुसज्जित होकर देवी ने महिषासुर को युद्ध के लिए ललकारा। दोनों के बीच काफी भयंकर युद्ध हुआ। आखिर में देवी ने महिषासुर का अंत करके देवताओं को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिला दी। इस कथा के जरिए से देवी के पराक्रम, धर्म की रक्षा और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश मिला।

 

मां चंद्रघंटा मंत्र

माता चंद्रघंटा का उपासना मंत्र

 

पिण्डजप्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता।

प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता।।

 

मां चंद्रघंटा का बीज मंत्र है- ‘ऐं श्रीं शक्तयै नम:’

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *