राजस्थान में महिलाओं से दुष्कर्म का सिलसिला जारी है। ताजा मामला राजधानी जयपुर का है। यहां के एक प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू में भर्ती महिला से नर्सिंगकर्मी ने दुष्कर्म कर डाला। आरोपी ने इस वारदात को उस समय अंजाम दिया जब ऑपरेशन के बाद महिला मरीज के मुंह पर ऑक्सीजन लगी थी और दोनों हाथ बंधे थे।
पुलिस के मुताबिक आईसीयू में पहुंचने के बाद नर्सिंगकर्मी ने पहले बार-बार पिंच करके देखा कि महिला होश में है या नहीं और फिर अश्लीलता करने लगा। सुबह होने पर महिला ने रात की घटना के बारे में अस्पताल की एक नर्स को बताना चाहा तो उसने धमकाकर चुप करा दिया।
इसके बाद उसका पति अस्पताल पहुंचा तो उसने पूरी घटना लिखकर अपने पति को बताई, तब जाकर मामला सामने आया। महिला के पति ने कहा कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब होने के बाद शहर के शैल्बी हॉस्पिटल लेकर गए थे। जहां डॉक्टरों ने शाम तक ऑपरेशन करने की बात कही। रात करीब 8 बजे आईसीयू में शिफ्ट करने के बाद डॉक्टरों ने कहा कि वह अंदर नहीं जा सकते हैं। इसके बाद वह घर चले गए। रात में महिला का ऑपरेशन हो गया। जब सुबह अस्पताल आए तो महिला ने अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में लिखकर बताया, क्योंकि ऑक्सीजन लगे होने के कारण बोल नहीं सकती थी।
घटना की जांच कर रहे डीसीपी ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने ड्यूटी चार्ट व सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली है और मामले की जांच भी शुरू कर दी है। आरोपी आगरा रोड पर रहता था। लोकेशन के आधार पर दबिश देकर पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। आईसीयू में दो कमरें हैं, एक में महिला नर्स थी दूसरे में मुख्य आरोपी खुशीराम था। मामला की जांच के लिए सीसीटीवी फुजेट खंगाले जा रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
देवी के स्वरूप में ‘डांस ऑफ द वर्ल्ड’ में बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा, आज मिस वर्ल्ड के ताज के लिए 111 सुंदरियों के बीच मुकाबला ==उज्जैन से अशोक महावर उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल...