Google Analytics Meta Pixel नशे का सौदागर गिरफ्तार: डेढ़ लाख रुपये की 12 ग्राम हेरोइन जब्त - Ekhabri.com

नशे का सौदागर गिरफ्तार: डेढ़ लाख रुपये की 12 ग्राम हेरोइन जब्त

   काफी समय से नशे के कारोबार में था शामिल, अब जेल भेजा गया

रायपुर। रायपुर पुलिस ने एक तस्कर से डेढ़ लाख रुपये मूल्य की 12 ग्राम हेरोइन जब्त की है। पुलिस ने आरोपी को फिल्मी स्टाइल में पकड़ा है। तस्कर को पकड़ने के लिये आजाद नगर सर्किल और कबीरनगर थाना पुलिस ने बड़ा ट्रेप लगाया था। एक सिपाही को ग्राहक बनाकर तस्कर के पास भेजा गया। उसने जैसे ही तस्कर के पास हेरोइन होने का इशारा किया, पहले से तैयार पुलिस टीम ने तस्कर को धर दबोचा। उसके पास से 12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया, आॅपरेशन क्लीन के तहत पुलिस ऐसी कार्रवाई कर रही है। एक दिन पहले कबीरनगर थाना क्षेत्र में रिग रोड नंबर – 2 के आसपास अवैध मादक पदार्थ की बिक्री किये जाने की सूचना मिली थी। आजाद चौक के नगर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल ही कार्रवाई के लिए स्कॉड में शामिल आरक्षक हरजित सिंह , कुलदीप पाठक , तौषित नेगी , योगेश शर्मा, अनिल राजपूत और कबीरनगर थाने के आरक्षक भरत ठाकुर की सादे कपडों में तैनात कर दिया। आरक्षक तौषित नेगी को ग्राहक बनाकर कबीरनगर के बंगाली होटल के नजदीक तस्कर धरम सिंह उर्फ धर्मा के पास भेजा। नेगी ने तस्कर से मुलाकात कर सौदा किया। सूचना पुख्ता होते ही उसने इशारा किया और सादे कपड़ों में पहले से तैनात दूसरे सिपाहियों ने धर्मा को पकड़ लिया। मौके से करीब 12 ग्राम हेरोइन बरामद की। उसका बाजार मूल्य लगभग डेढ़ लाख रुपया बताया जा रहा है। तस्कर के पास से दो मोबाइल सेट भी जब्त किए गए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं के तहत जेल भेज दिया गया है। अधिकारियों ने बताया, आजाद चौक अनुविभाग में नशीले एवं मादक पदार्थ के खिलाफ यह लगातार 11वीं कार्रवाई थी। पुलिस ने पहले भी धरम सिंह उर्फ धर्मा को मादक पदार्थों की बिक्री करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसे आदतन तस्कर बताया जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से अयांश को मिला वॉकर, बढ़ी आत्मनिर्भरता  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...

ब्रेकिंग न्यूज़: ट्रेन में कॉकरोच से परेशान यात्री, रात काटनी मुश्किल 

By Reporter 5 / July 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...

आज का राशिफल 

By User 6 / July 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

आइएफएस के एक साथ अधिकारियों का हुआ तबादला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...

गौ मांस के साथ 10 आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार से बेहद गंभीर खबर सामने आई है जिसमें आरोपी ने पहले बिछड़े को मारा और फिर उसके बाद उसके टुकड़े कर बेचने की कोशिश में थे. पुलिस को मिली मुखबिर...

सोनबरसा में सांपों संग सह-अस्तित्व सिखाने अनोखी वर्कशॉप आयोजित  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वनमंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनबरसा वन विहार में “सांपों के साथ सह-अस्तित्व : स्नेक रेस्क्यू एंड अवेयरनेस वर्कशॉप-2026”का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य...

आज है रविवार, भगवान सूर्य को करें प्रसन्न फटाफट बनने लगेंगे आपके काम

By User 6 / July 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवता को समर्पित है. रविवार का दिन सूर्य देवता को समर्पित है.कभी कभी ऐसा होता है कि बनते बनते काम रुक जाता है. ऐसे में सूर्यदेव की पूजा बेहद शुभ हो...

अब तक का सबसे तीव्र भूकंप से कापा जापान, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...

विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत दी है। सोशल मीडिया पर बढ़ती ऑनलाइन ट्रोलिंग और मानहानि के मामलों के बीच एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। पद्मश्री एवं विधायक अनुज शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट...

कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, बढ़ाया देश का मान

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल...