Google Analytics Meta Pixel राजनांदगांव जिले में तीन राईस मिलों में खाद्य अधिकारियों की दबिश : 2 करोड़ रुपए का धान एवं चावल जब्त - Ekhabri.com

राजनांदगांव जिले में तीन राईस मिलों में खाद्य अधिकारियों की दबिश : 2 करोड़ रुपए का धान एवं चावल जब्त

35 राईस मिलर्स को कारण बताओ नोटिस
रायपुर। राजनांदगांव जिले में खाद्य विभाग के अधिकारियों के टीम ने आज औचक रूप से तीन राईस मिलों पर दबिश देकर वहां भण्डारित धान एवं चावल के स्टाक एवं रिकार्ड की गहन जांच पड़ताल की। जांच के दौरान कस्टम मिलिंग के निर्देशों के कोताही का मामला पकड़ में आने पर तीनों राईस मिलों से बड़ी मात्रा में धान एवं चावल के जब्ती की कार्रवाई की गई। जब्त किए गए धान एवं चावल का मूल्य लगभग 2 करोड़ रुपए है। कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने कस्टम मिलिंग में लापरवाही बरतने वाले 35 राईस मिलर्स को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जवाब-तलब किया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों की टीम ने आज अतुल राईस मिल की जांच के दौरान राईस मिलर द्वारा छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग के निर्देशों का पालन नहीं करने के कारण मिल परिसर में लगभग 4200 क्विंटल धान एवं 2200 क्विंटल चावल के जब्ती की कार्रवाई की, जिसका मूल्य एक करोड़ 33 लाख रूपए है। इसी प्रकार जगन्नाथ राईस मिल एवं जय भगवान राईस मिल गठुला का निरीक्षण के दौरान शासकीय धान का कस्टम मिलिंग तथा शासन के निर्देंशों की अवहेलना का मामला पकड़ में आने पर जय भगवान राईस मिल से 2400 क्विंटल धान एवं 560 क्विंटल चावल जब्त किया गया, जिसका मूल्य 59 लाख 33 हजार रूपए है। जगन्नाथ राईस मिल गठुला से 160 क्विंटल धान एवं 580 क्विंटल चावल के जब्ती की कार्रवाई की गई। जब्त धान एवं चावल की कीमत 17 लाख 48 हजार रुपए है।
6760 क्विंटल धान एवं 3360 क्विंटल चावल जब्त किया
जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि उक्त तीन राईस मिलों से कुल 6760 क्विंटल धान एवं 3360 क्विंटल चावल जब्त किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ 10 लाख 27 हजार 680 रूपए है। उन्होंने बताया कि जिले के 35 राईस मिलर्स को धान उठाव नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। खाद्य अधिकारी ने कहा कि राईस मिलों की जांच पड़ताल का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। कस्टम मिलिंग एवं धान के उठाव में लापरवाही बरतने वाले मिलर्स के विरूद्ध छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 के तहत कार्रवाई भी की जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...