Google Analytics Meta Pixel सीएसएमसीएल के पोर्टल से ग्राहकों को मदिरा के सेल्फ पिकअप की भी सुविधा - Ekhabri.com

सीएसएमसीएल के पोर्टल से ग्राहकों को मदिरा के सेल्फ पिकअप की भी सुविधा

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा शासन के आदेश के पालन में वर्तमान में कोविड-19 के रोकथाम के लिए फिजिकल डिसटेंसिंग तथा सोशल डिसटेंसिंग के पालन के लिए प्रभावशील निदेर्शों के तहत प्रदेश में संचालित चयनित मदिरा दुकानों से ग्राहकों को ऑनलाइन होम डिलवरी सुविधा विगत 10 मई 2021 से प्रारंभ की गई है। तत्पश्चात् सुचारू व्यवस्था के तहत् ऑनलाइन मदिरा डिलवरी के पोर्टल से मदिरा के सेल्फ पिकअप की सुविधा भी प्रदान की गई है। ग्राहकों की सुविधा के लिए इस हेतु ऑनलाइन व्यवस्था में कुछ प्रावधान किए गए हैं। छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कापोर्रेशन लिमिटेड से मिली जानकारी के अनुसार मदिरा की सेल्फ पिक-अप व्यवस्था के अंतर्गत मदिरा दुकान में सोशल तथा फिजिकल डिसटेंसिंग के पालन को ध्यान में रखते हुए एक निश्चित लॉट में ऑर्डर के क्रम में डिस्पैच बटन क्लिक किया जाता है। जिससे सीमित संख्या में ग्राहक को सिस्टम द्वारा ओटीपी प्रदान होती है।

ग्राहकों से प्राप्त फीडबैक के ध्यान में रखते हुए ग्राहक को ओटीपी उनके द्वारा दिए गए ऑर्डर के क्रम में ही जारी होगा। इस प्रकार जिस ग्राहक ने पहले ऑर्डर बुक किया है उसे पहले ओटीपी जारी होगी तथा जिस ग्राहक ने बाद में ऑर्डर बुक किया है उसे बाद में ही ओटीपी जारी होगी। सेल्समैन द्वारा क्रम में डिस्पैच न किए जाने की स्थिति में पुराने ऑर्डर कतार में है पहले उनको डिस्पैच करे इस प्रकार का नोटिफिकेशन प्रदर्शित होगा। इसी प्रकार मदिरा के ऑर्डर बुक करते समय किसी तकनीकी कारण से ग्राहक के अकाउंट से राशि कट जाती है लेकिन उक्त राशि सी.एस.एम.सी.एल. को प्राप्त नहीं होती है। ऐसे फैल्ड ट्रांसेक्शन्स का रिकन्सिलीएशन प्रतिदिन दिन सम्बंधित ग्राहक के बैंक के द्वारा तथा सीएसएमसीएल के सर्वर के द्वारा किया जाता है तथा उसके ऑर्डर की राशि अगले दिन उसके वॉलेट में ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो जाती है।

Read Also  मिठाई बनाने के दौरान गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, 3 घायल

सीएसएमसीएल को राशि प्राप्त नहीं होने की स्थिति में उक्त राशि ग्राहक के अकाउंट में संबंधित बैंक के द्वारा नियमानुसार 7 कार्य-दिवस के भीतर प्रदर्शित कर दी जाती है। साथ ही ग्राहक के द्वारा ऑर्डर कैन्सल किए जाने की स्थिति में सम्बंधित ऑर्डर के लिए भुगतान राशि वापस उसके वॉलेट में स्थानांतरित कर दी जाती है। वॉलेट में उपलब्ध राशि को ऑर्डर के लिए उपयोग किया जा सकता है अथवा उक्त ग्राहक के द्वारा रीफंड का बटन पर क्लिक कर रीफंड प्राप्त किया जा सकता है। रीफंड के लिए ग्राहक को अपना अकाउंट का विवरण पोर्टल में प्रविष्ट करना होता है। रीफंड रिक्वेस्ट प्राप्त होने पर उक्त राशि को सीएसएमसीएल के द्वारा ग्राहक के एकाउंट में स्थानांतरित की जाती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

रायपुर के रावणभाठा दशहरा उत्सव को हर साल मिलेंगे 10 लाख रुपये

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये प्रदान करने का ऐलान किया।...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

लक्ष्मण मंदिर और बौद्ध विहारों वाला सिरपुर अब विश्व धरोहर की दौड़ में शामिल

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित प्राचीन नगरी सिरपुर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

छत्तीसगढ़ में बदली लाखों परिवारों की जिंदगी, 11.78 लाख घर तैयार

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की महत्वपूर्ण मिसाल बनकर उभर रही है। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की दिशा में योजना का प्रभाव दिखाई दे...