Google Analytics Meta Pixel पांच साल से रायपुर एयरपोर्ट पर खड़े बांग्लादेशी एयरक्राफ्ट की होगी नीलामी - Ekhabri.com

पांच साल से रायपुर एयरपोर्ट पर खड़े बांग्लादेशी एयरक्राफ्ट की होगी नीलामी

रायपुर। पुर्जा टूटने के बाद 7 अगस्त 2015 में रायपुर एयरपोर्ट में जिस बांग्लादेशी एयरक्राफ्ट की आपातकालीन लैंडिंग करवाई गई थी वह पांच साल भी रायपर एयरपोर्ट पर खड़ा है। बांग्लादेश सरकार से कई बार संपर्क करने के बाद भी वे अपना विमान नहीं ले गए। इसके बाद बाद सरकार इसे नीलाम करने की तैयारी कर रही है। ज्ञात हो कि 7 अगस्त 2015 की दोपहर के वक्त अचानक रायपुर के एयर ट्रॉफिक कंट्रोल पर एमरजेंसी कॉल रिकॉर्ड हुई। प्लेन के पायलट ने परिचय देकर कहा कि मैं बांग्लादेश की टीएसी एयरलाइंस का पायलट हूं, प्लेन ढाका से मस्कट के लिए जा रहा था मगर मेरे इंजन का पार्ट टूटकर गिर गया है, हमें सबसे नजदीकी एयरपोर्ट पर लैंड करने की परमिशन चाहिए। रायपुर एयरपोर्ट के अफसरों ने फौरन सारा इंतजाम किया । जब प्लेन में दिक्कत आई तो वो बेमेतरा इलाके के ऊपर मंडरा रहा था। इसके बाद प्लेन रायपुर आया।

Read Also  बाबा गुरू घासीदास ने दिखाया मानवता और समानता का मार्ग - मुख्यमंत्री,मुख्यमंत्री ने दी बाबा गुरू घासीदास जयंती की शुभकामनाएं


173 यात्रियों की जान बची थी
रायपुर एयरपोर्ट में टीम फायर सेफ्टी के बंदोबस्त के साथ मुस्तैद थी। प्लेन की सेफ लैंडिंग हुई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। प्लेन में सवार 173 यात्रियों के लिए दूसरा एयरक्राफ्ट लाया गया। इसके जरिए वो सभी सुरक्षित ढाका रवाना कर दिए गए। मगर बांग्लादेशी एयर क्राफ्ट रायपुर मे ंही रह गया। पिछले तकरीबन 5 सालों से ये प्लेन यहीं है। इसकी पार्किंग का किराया लगभग डेढ़ करोड़ रुपए हो चुका है, जोकि बांग्लादेश से रायपुर एयरपोर्ट को नहीं मिला। इस स्थिति में अब इस प्लेन को नीलाम करने की तैयारी की जा रही है।
अब प्लेन बेचने की तैयारी
रायपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर राकेश सहाय ने बताया कि हमने कई बार बांग्लादेश एयरलाइंस से संपर्क किया। कई चिट्ठियां भेजी गईं और ई मेल भी मगर कोई जवाब उनकी तरफ से नहीं मिला। वो न तो प्लेन को वापस ले जाने में दिलचस्पी दिखा रहे न ही इसकी पार्किंग का किराया ही पांच साल से दिया। इसलिए अब इसे नीलाम करने का प्रस्ताव हमने भेजा है। इसपर सहमति बनने के बाद कार्रवाई की जाएगी। प्लेन के अब तक रायपुर एयरपोर्ट पर खड़े रहने का किराया करीब डेढ़ करोड़ रुपए है। इस प्लेन को इस बीच ठीक भी करवाया गया था। बांग्लादेश से भी इंजीनियर रायपुर आए थे। इसकी टेस्टिंग की गई थी। रायपुर एयरपोर्ट डायरेक्टर राकेश सहाय ने बताया कि तब इसके टेक आॅफ की परमिशन बांग्लादेश की तरफ से न मिलने की वजह से प्लेन टेक आॅफ नहीं हो पाया था। इसके बाद 20 जुलाई 2018 को एयरलाइंस यूनाइटेड बांग्?लादेश के प्रतिनिधि इनायत हुसैन, सहायक प्रबंधक (इंजीनियरिंग) और कोलकाता से आए सहायक महाप्रबंधक सुभंकर बनर्जी की मौजूदगी में प्लेन को रनवे से हटाकर किनारे खाली हिस्से में खड़ा किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से अयांश को मिला वॉकर, बढ़ी आत्मनिर्भरता  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...

कार चलती महिला ने एक साथ कई को ठोका, ओवर ब्रिज में हुई अफरातफरी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...

ब्रेकिंग न्यूज़: ट्रेन में कॉकरोच से परेशान यात्री, रात काटनी मुश्किल 

By Reporter 5 / July 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...

रायपुर में यूनिसेफ की स्तनपान पर कार्यशाला हुई 

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 जुलाई 2026।मातृ एवं शिशु पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ आहार” विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल सयाजी में आयोजित इस कार्यशाला में प्रिंट,...

सोनम वांगचुक ने अनशन किया खत्म, जंतर मंतर में प्रदर्शन जारी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुक्रवार को 35वें दिन भी जारी है। आज दोपहर 12:30 बजे CJP के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है।...

Ekhabri Breaking: केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा, देश के भविष्य के आगे झुकी मोदी सरकार

By Reporter 5 / July 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि बीते...

धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा: शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, प्रह्लाद जोशी को अतिरिक्त जिम्मेदारी

By Reporter 5 / July 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके वर्तमान मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश...

कल है देवशयनी एकादशी, जानिए विधि मुहूर्त

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
आषाढ़ शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी हिंदू धर्म की सबसे महत्वपूर्ण एकादशियों में से एक मानी जाती है। इस दिन से भगवान विष्णु चार महीने के लिए क्षीर सागर में योगनिद्रा में चले जाते हैं और इसी के साथ चातुर्मास...

आइएफएस के एक साथ अधिकारियों का हुआ तबादला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...

आज का राशिफल 

By User 6 / July 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...