Google Analytics Meta Pixel लेडी सिंघम के नाम से चर्चित फारेस्ट रेंजर ने उत्पीड़न से परेशान होकर खुद को मारी गोली - Ekhabri.com

लेडी सिंघम के नाम से चर्चित फारेस्ट रेंजर ने उत्पीड़न से परेशान होकर खुद को मारी गोली

महाराष्‍ट्र के मेलघाट टाइगर रिजर्व में लेडी सिंघम के नाम से चर्चित वन रेंज अधिकारी (आरएफओ) दीपाली चव्हाण ने खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। लेडी सिंघम ने अपने सुसाइड नोट में वरिष्ठ अधिकारी विनोद शिवकुमार पर परेशान करने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट मिलने के बाद नागपुर पुलिस ने आरोपी विनोद शिवकुमार को तत्‍काल गिरफ्तार कर लिया है।

लेडी सिंघम दीपाली चव्हाण (33) अमरावती के मेलघाट टाइगर रिजर्व में तैनात थीं और वहीं अपनी मां के साथ रह रही थीं। पहले उसने अपनी मां को गांव भेज दिया। गांव पहुंचने के बाद उनकी मां लगातार फोन कर रही थीं,  लेकिन लेडी सिंघम का फोन नहीं उठ रहा था। इसके उनकी मां ने एक गार्ड को फोन करके बात कराने को कहा। दरवाजा बंद मिलने पर गार्ड कुछ पड़ोसियों के साथ किसी तरह अंदर घुसा तो देखा कि लेडी सिंघम दीपाली खून से लथपथ जमीन में पड़ी थीं। उनका सर्विस रिवाल्वर बगल में पड़ा था।

लेडी सिंघम दीपाली ने अपने सुसाइड नोट में अपने वरिष्ठ डिवीजनल फॉरेस्ट आफिसर (डीएफओ) शिवकुमार के बारे में लिखा कि अन्य कर्मचारियों एवं मजदूरों सामने गालियां देते हैं। मुझे गर्भवती रहते हुए भी कच्चे रास्तों पर घुमाया गया। जिसके कारण मेरा गर्भपात हो गया। इसके बावजूद मुझे छुट्टी नहीं दी गई। शिवकुमार उसे देर रात मिलने के लिए बुलाते थे, और अश्लील बातें करते थे।

दीपाली ने यह पत्र मेलघाट टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर एम.एस.रेड्डी को संबोधित करते हुए लिखा है। दीपाली के संगीन आरोपों को देखते हुए नागपुर पुलिस ने अपने गृह राज्य कर्नाटक भागने की तैयारी कर रहे विनोद शिवकुमार को तत्‍काल गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे अमरावती ले गई है।

Read Also  हमारी सरकार ने तमिलनाडु को यूपीए सरकार से ढाई गुना ज्यादा पैसा दिया

गौर हो कि दीपाली चव्हाण एक निडर वन अधिकारी के रूप में जानी जाती थीं। उन्होंने कई बार बहादुरी से जंगल माफिया का पीछा किया और उन्हें पकड़ने में सफल रहीं। वे मेलघाट टाइगर रिजर्व के दो गांवों को पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनाने में भी सफल रही थी। इसके लिए उन्हें वन विभाग ने सम्मानित भी किया था। बता दें दिनों पहले वनमंत्री संजय राठोड़ के इस्तीफा देने के बाद से यह विभाग मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पास ही है। उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा है कि दीपाली के मामले की जांच करवाकर दोषियों को कड़ी सजा दिलवाई जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...