रायपुर। प्रदेश में कोरोना संक्रमण काबू में करना सरकार के लिए चुनती बन गया है। वहीं इसकी रोकथाम के लिए प्रदेश में 28 में से 22 जिलों में लॉक डाउन लगाया जा चुका है। हाल ही में नारायणपुर जिले में भी लॉक डाउन का ऐलान हो चुका है। नारायणपुर में 19 से 26 अप्रैल तक लॉक डाउन की घोषणा की गई है। नारायणपुर सबसे कम सक्रिय मरीजों वाले जिले में से एक है फिर भी हालात को देखते हुए जिले में लॉक डाउन को आवश्यक माना है।









