Google Analytics Meta Pixel मुफत में यह व्यक्ति दे रहा आक्सीजन सिलेंडर, आप भी कर सकते हैं संपर्क - Ekhabri.com

मुफत में यह व्यक्ति दे रहा आक्सीजन सिलेंडर, आप भी कर सकते हैं संपर्क

कोरोना के बढते संक्रमण के साथ-साथ तेजी से ऑक्सीजन की मांग बढ़ती जा रही है। देश के कई हिस्सों में लोग ऑक्सीजन न मिलने के कारण दम तोड़ रहे हैं। इस सबके बीच हरियाणा के गुरुग्राम जिले में स्थित मानेसर शहर का एक शख्स ऐसा भी है,  जिसने फ्री ऑक्सीजन बांटने का काम शुरू किया है। उसके यहां जो भी पहुंच रहा है वह उसे नम आंखों से दुआएं दे रहा है। यहां एक प्लांट ऐसा है,  जहां ऑक्सीजन सिलेंडर की फ्री रिफिलिंग की जा रही है।

सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में फ्री ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने के बारे में जानकारी देते हुए प्लांट के मालिक अर्जुन ने बताया कि यहां कोई भी व्यक्ति आकर फ्री ऑक्सीजन ले जा सकता है जिसे इसकी जरूरत है। उन्होंने वीडियो में कहा कि जितनी मर्जी बार हो उतनी बार आओ और फ्री सिलेंडर लेकर जाओ सिर्फ 10 मिनट में। ऑक्सीजन के लिए एक पैसा भी नहीं लिया जाएगा, यदि प्लांट का कोई भी आदमी पैसे की मांग करता है तो इसके लिए उन्होंने अपना मोबाइल नंबर 7703940131 भी दिया है, जिसपर संपर्क कर आप शिकायत भी कर सकते हैं। ये सेवा पूरी तरह निशुल्क है। मानेसर थाना के पुलिसकर्मी भी इस नेक काम में मदद कर रहे हैं।

इस बीच राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक गुरुद्वारे ने भी अनोखी पहल शुरू की है,  जिसके तहत गुरुद्वारा ऑक्सीजन लंगर सेवा दे रहा है। गाजियाबाद के इंदिरापुरम गुरुद्वारे ने कोरोना संक्रमण के चलते मरीजों के इलाज के लिए हो रही ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए ऑक्सीजन लंगर सेवा शुरू की है।

इस संस्था का कहना है कि,  जिन लोगों को ऑक्सीजन की जरूरत है,  वह लोग इंदिरापुरम इलाके में स्थित गुरुद्वारे में पहुंचें और उन्हें वहीं पर ऑक्सीजन लगाई जाएगी। जिनको ऑक्सीजन की आवश्यकता है, वह खुद अपनी गाड़ी में मरीज को वहीं पहुंच रहे हैं और उन्हें ऑक्सीजन लगाई जा रही है। संस्था की टीम अपने स्तर से सिलिंडर रिफिल कर यहां इंतजाम करने में जुटी है। गुरुद्वारे के प्रबंधक गुरप्रीत सिंह रम्मी ने बताया कि “हम सड़क पर गाड़ी में ही मोबाइल ऑक्सीजन की सुविधा दे रहे हैं।”

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

70 के मौलाना और 26 की दुल्हन; गोद में यूं लेटकर कराया ‘रोमांटिक’ फोटोशूट

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा और खुशियों की सौगात लेकर आ सकता है। आसपास का माहौल हल्का-फुल्का और उत्साह भरा रहेगा, जिससे मन में नई उम्मीदें जागेंगी। कोई अच्छी खबर आपके आत्मविश्वास को और मजबूत...