Google Analytics Meta Pixel भारत में और पांच तरह की कोरोनारोधी वैक्सींन, जानिए उनके बारे में - Ekhabri.com

भारत में और पांच तरह की कोरोनारोधी वैक्सींन, जानिए उनके बारे में

देश कोरोना संक्रमण के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने की तैयारी में लग गया है। इस साल दिसंबर तक कोरोना के खिलाफ जंग में दो अरब से अधिक वैक्सीन की खुराकें उपलब्ध होने की उम्मीद है। देश में अभी दो वैक्सीन से टीकारण चल रहा है। कोविशील्ड और कोवैक्सीन के अलावा कुछ और भी वैक्सीन उपलब्ध हो जाएंगी,  जिस पर काम चल रहा है। मोदी सरकार ने आठ वैक्सीन की संभावित सूची पेश की है,  जिसमें कोविशील्ड,  कोवैक्सीन और स्पूतनिक-वी (अगले सप्ताह से उपलब्ध) शामिल हैं और इनसे ही देश में टीकाकरण चल रहा है।

नीति आयोग के सदस्य वी.के. पॉल के मुताबिक, अगस्त से दिसंबर तक टीके की 216  करोड़ खुराक का उत्पादन होने का अनुमान है। इसमें से कोविशील्ड की 75  करोड़ खुराक, कोवैक्सीन की 55 करोड़ खुराक शामिल होगी। इसके अलावा,  बायोलॉजिकल ई द्वारा 30 करोड़ खुराक,  जायड्स कैडिला 5 करोड़,  सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा नोवावैक्स की 20 करोड़ खुराक और भारत बायोटेक द्वारा उसकी नेजल वैक्सीन की 10 करोड़ खुराकें के अलावा जेनोवा 6 करोड़ खुराक और स्पूतनिक V 15.6 करोड़ खुराक उपलब्ध कराएगी।

पॉल ने कहा कि रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी अगले सप्ताह भारत में उपलब्ध हो जाएगी। सरकार इन तीन वैक्सीन के अलावा जिन पांच वैक्सीन के तैयार होने की उम्मीद कर रही है, उनमें से चार वैक्सीन मेड इन इंडिया है। बायोलॉजिकल ई सबयूनिट वैक्सीन:  यह एक सबयूनिट वैक्सीन है जो परीक्षण के तीसरे चरण में है। इस वैक्सीन को पहले और दूसरे चरण के ट्रायल में सुरक्षित पाया गया है। सरकार इस वैक्सीन को लेकर काफी आशान्वित है। केंद्र को अगस्त से दिसंबर के बीच इस टीके की 30 करोड़ खुराक मिलने की उम्मीद है, बशर्ते उसे इसकी अनुमति मिल जाए।

Read Also  मेरठ में जहरीली कोल्ड ड्रिंक पीने से डेढ़ दर्जन बच्चों की तबीयत बिगड़ी

जायड्स कैडिला डीएनए वैक्सीन :  जायड्स कैडिला की यह वैक्सीन अपने तीसरे चरण के ट्रायल में है और कंपनी जल्द ही इसके लाइसेंस के लिए भारत में अप्लाई करेगी। यह तीन खुराकों वाली वैक्सीन है। सरकार को दिसंबर तक जायड्स कैडिला वैक्सीन की 5 करोड़ खुराक मिलने की उम्मीद है।

नोवावैक्स अथवा कोवावैक्स :  कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ही इस वैक्सीन का भारत में उत्पादन करेगी। इस वैक्सीन को अमेरिकी कंपनी नोवावैक्स ने विकसित किया है।

भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन :  भारत बायोटेक नाक से दी जाने वाली नेजल वैक्सीन पर काम कर रही है। यह वैक्सीन एक खुराक की होगी और सूई मुक्त होगी, जिसे भारत बायोटेक विकसित कर रहा है। फिलहाल, इस वैक्सीन के पहले और दूसरे चरण का ट्रायल हो रहा है। वीके पॉल ने कहा कि कंपनी ने काम करना शुरू कर दिया है और डेटा भी कंपनी से आया है।

जेनोवा एमआरएनए वैक्सीन :  पुणे की जेनोवा बायोफार्मास्युटिकल्स कंपनी यह मैसेंजर आरएनए वैक्सीन (mRNA वैक्सीन) को विकसित कर रही है। बता दें कि फाइजर और मॉडर्न भी mRNA वैक्सीन ही हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में किया गया गिरफ्तार

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के के बाद...

देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...

राज्य शासन ने एक साथ 19 राप्रसे अधिकारियों का स्थान परिवर्तन

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य शासन ने एक साथ 19 राप्रसे अधिकारियों का स्थान परिवर्तन किया है। इसमें विजेंद्र सिंह को अयुक्त नगर निगम चिरमिरी बनाया गया है। इसी तरह राजीव पांडे को भिलाई आयुक्त से उच्च शिक्षा अपर संचालक, शशांक पांडे सोईओ...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

कांग्रेस की स्थिति पर अमित जोगी ने कही बड़ी बात, कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर है सहारे की जरूरत

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...