अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट पर बैठी एक लड़की का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था। इस वीडियो में कोरोना पीड़ित वह लड़की ‘लव यू जिंदगी’ गाने पर झूमती नजर आ रही थी। यह वीडियो इसलिए वायरल हुआ कि गाने पर झूमती लड़की से लोगों को जिंदादिल रहने और कठिन परिस्थिति में भी उम्मीद न हारने की प्रेरणा मिल रही थी। मगर मौत ने इस लड़की की जीने की उम्मीद छीन ली। वह कोरोना संक्रमण के आगे बेबस हो गई और दुनिया को छोड़ गई।
डॉ. मोनिका लांगेह ने एक अस्पताल के कोविड इमरजेंसी वार्ड से 30 साल की एक मरीज का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया था। इसमें वह कोरोना से संक्रमित होने के बावजूद हौसलों से भरी हुई दिख रही थी। डॉ लांगेह ने ट्विटर पर लिखा, “बहुत दुखी हूं। हमने बहादुर लड़की को खो दिया। ओम शांति… परिवार और बच्चे के लिए प्रार्थना करें।” वहीं, भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने उसी वीडियो को शेयर करते हुए ट्वीट किया, “एक और दिल दहलाने वाली खबर। RIP बहादुर।” इसके बाद ट्विटर पर कई लोगों ने उसके निधन पर शोक जताया।
डॉ लांगेह ने 8 मई को अपने ट्वीट में बताया था, ‘वीडियो में दिख रही इस युवा लड़की को अस्पताल में आईसीयू बेड नहीं मिल पाया था, इसलिए वह कोविड इमरजेंसी वॉर्ड में पिछले 10 दिनों से एडमिट है। उसे NIV सपोर्ट पर रखा गया था, इसके अलावा उसे रेमडेसिविर और प्लाज्मा थेरेपी भी दी जा रही थी।’ हालांकि बाद में उसे आईसीयू बेड मिल गया था। ट्विटर पर इस वीडियो को 10.5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके थे।
डॉ लांगेह ने लिखा कि इस लड़की में दृढ़ इच्छाशक्ति है। उसने मुझसे पूछा कि क्या वह यहां गाना चला सकती है। डॉक्टर ने शाहरुख खान और आलिया भट्ट की फिल्म डियर जिंदगी से ‘लव यू जिंदगी’ गाना चला दिया। वीडियो में देख सकते हैं कि लड़की नाक में ऑक्सीजन मास्क लगाकर भी आराम से गाने की धुन पर झूम रही थी। वीडियो को शेयर करते हुए डॉ लांगेह ने लिखा था, ‘सीख: कभी उम्मीद नहीं खोना है।’
इससे पहले यूट्यूबर राहुल वोहरा के निधन से पहले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वोहरा ने फेसबुक पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को टैग किया था और उनसे बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए कहा था। उन्होंने लिखा था, ‘‘अगर मुझे भी बेहतर इलाज मिल जाता तो मैं भी बच जाता।’’
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...