Google Analytics Meta Pixel मेडिकल कॉलेज के रिसर्चर्स ने बनाई एंटीबॉडी जांच किट - Ekhabri.com

मेडिकल कॉलेज के रिसर्चर्स ने बनाई एंटीबॉडी जांच किट

रायपुर। कोविड-19 से जुड़े रिसर्च में छत्तीसगढ़ के वैज्ञानिकों को बड़ी कामयाबी मिलती दिख रही है। रायपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल स्थित मल्टीडिसीप्लिनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट ने सार्स सीओवी-2 वायरस के सीरो-जांच व निगरानी के लिए एक जांच किट बना ली है। यह सार्स सीओवी-2 वायरस यानी कोरोना के विरुद्ध शरीर में बनने वाले न्यूट्रलाइजिंग एंटीबॉडी का पता आसानी से लगा लेगा। मतलब जांच किट यह बताएगा कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए हमारा शरीर कितना तैयार है। जांच किट को जून के पहले या दूसरे सप्ताह में आईएमसीआर को अप्रूवल के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद अगस्त के आखिर तक किट के मार्केट में आने की उम्मीद है। मल्टीडिसीप्लिनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट के प्रमुख रिसर्च साइंटिस्ट डॉ. जगन्नाथ पाल के नेतृत्व में इस किट को तैयार करने वाली टीम में जूनियर साइंटिस्ट डॉ. योगिता राजपूत भी शामिल हैं। बताया गया, यह रिसर्च अपने अंतिम चरण में है और जब यह रिसर्च इंडियन काउंसिल आॅफ मेडिकल रिसर्च द्वारा स्वीकृत हो जाएगा तो क्लीनिकों में एंटीबॉडी आधारित इस जांच किट का उपयोग किया जा सकेगा। संभवत: यह कोविड-19 के खिलाफ न्यूट्रलाइजिंग एंटीबॉडी का पता लगाने के लिए भारत में दूसरा स्वदेशी डायग्नोस्टिक व सबसे कम लागत वाला टेस्टिंग किट होगा। अब तक टफव में तकनीक विकसित की जा चुकी है। कुछ सीरम नमूनों पर प्रारंभिक परीक्षण किए गए हैं। इनमें ऐसे लोगों के नमूने थे जिन्हें कोरोना का टीका लगाया गया था अथवा जो पहले कोविड 19 से पीड़ित थे। एमआरयू
की जूनियर साइंटिस्ट डॉ. योगिता राजपूत ने बताया, इस जांच के लिए शरीर से खून का नमूना लिया जा रहा है। नमूना लेने से प्रयोगशाला में जांच तक पूरी प्रक्रिया दो घंटे में पूरी हो जाएगी। यह बेहद सस्ता भी होगा। इसकी जांच का खर्च भी पांच से 10 रुपए ही आएगा। उन्होंने बताया, अभी हम इस किट का ट्रायल कर रहे हैं। ट्रायल के परिणामों का विश्लेषण करने के बाद इसे अप्रूवल के लिए कउटफ को भेजा जाएगा।
क्या है यह न्यूट्रलाइजिंग एंटीबॉडी
यह एक ऐसी एंटीबॉडी है जो कोरोना वायरस को निष्प्रभावी करने के लिये शरीर द्वारा विकसित किया जाता है। यह एंटीबॉडी वायरस को मानव कोशिकाओं में प्रवेश करने से पहले बेअसर कर देता है। इस तरह शरीर संक्रमण से बच जाता है। इस एंटीबॉडी के कारण कोशिका का जैविक प्रभाव बाधित नहीं होता और मरीजों में सार्स सीओवी -2 वायरस के खिलाफ सुरक्षात्मक प्रतिरक्षा तंत्र का निर्माण होता है। कोरोना का टीकाकरण शुरू हो चुका है। लेकिन कोविड-19 संक्रमण या टीकाकरण के प्रति प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया अलग-अलग व्यक्तियों में समान नहीं हो सकती। देखने में आया है कि टीकाकरण करा चुके कई लोग दोबारा संक्रमित हुए हैं। इसलिए कोविड -19 संक्रमण या टीकाकरण के बाद प्लाज्मा में न्यूट्रलाइजिंग एंटीबॉडी का पता लगाना बहुत जरूरी है। इससे यह पता चलेगा कि किसके पुन: संक्रमित होने की संभावना हो सकती है। रिसर्चरों के मुताबिक इसकी प्रक्रिया बहुत सरल है। परीक्षण के लिए जीवित सार्स सीओवी-2 वायरस की कोई आवश्यकता नहीं है परीक्षण 2 घंटे में किया जा सकता है। कम तकनीकी विशेषज्ञता की जरूरत है। रीएजेंट (अभिकर्मक) लागत बहुत सस्ती होगी। यह परीक्षण फ्लो साइटोमेट्री आधारित है। और सस्ती कीमत पर साधारण बीएसएल-2 प्रयोगशाला में परीक्षण किया जा सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...