Google Analytics Meta Pixel महामारी से खतरनाक है Global Warming, लोग होने लगे हैं नपुंसक - Ekhabri.com

महामारी से खतरनाक है Global Warming, लोग होने लगे हैं नपुंसक

भविष्य में पूरी दुनिया ग्‍लोबल वार्मिंग की समस्या से जूझेगी। यह समस्‍या किसी भी महामारी से ज्यादा बड़ी होगी। यह समस्‍या धरती पर मौजूद सभी जीवों की अगली पीढ़ी के लिए खतरा है। कुछ सालों बाद इंसानों और अन्य जानवरों के नर नपुंसक हो जाएं तो क्या होगा। नई स्टडी में खुलासा हुआ कि इसके लिए सबसे बड़ी वजह जलवायु परिवर्तन और अत्यधिक तापमान है। इससे पहले पर्यावरण में शामिल अलग-अलग प्रकार के घातक रसायन भी जिम्मेदार हैं।

ज्यादा तापमान से जानवरों की जान जाने लगती हैं। ये उसे बर्दाश्त नहीं कर पाते। नई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि ज्यादा तापमान वाले पर्यावरण में नर जीव नपुंसक हो ही रहे हैं। इसके अलावा जिन जगहों पर तापमान को लेकर इतने बुरे हालात नहीं हैं,  उन्हें भी नपुंसक होने का खतरा है। इसका मतलब ये है कि प्रजातियों का विभाजन प्रजनन के मामले में तापमान के चलते गड़बड़ हो जाए। शायद इंसान जलवायु परिवर्तन को कमतर आंक रहा है। यहीं पर गलती हो रही है इंसानों से। अगर इसे नहीं रोका गया तो ये किसी भी महामारी से ज्यादा भयानक स्थिति होगी। कुछ जीवों की प्रजातियां तो विलुप्त भी हो सकती हैं।

वैज्ञानिकों को कुछ सालों से ये बात पता है कि तापमान बढ़ता है तो जानवरों की प्रजनन क्षमता बिगड़ती है। उदाहरण के लिए अगर 2 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ता है तो कोरल्स में स्पर्म बंडल्स और अंडों के आकार में कमी आ जाती है। इसके अलावा बीटल्स और मधुमक्खियों की कुछ प्रजातियों में प्रजनन दर की कमी देखी गई है। जितना तेजी से तापमान बढ़ता है, उतनी ही तेजी से मधुमक्खियों जैसे कीट-पतंगों की प्रजनन क्षमता में कमी आती है।

Read Also  वेदों से मिले हैं विज्ञान के सारे सिद्धांत

ज्यादा तापमान का असर गाय, सूअर, मछली और पक्षियों की प्रजनन क्षमता पर भी असर डालता है। इसके भी उदाहरण वैज्ञानिकों के पास मौजूद हैं। हालांकि अभी तक वैज्ञानिक इस बात की जांच नहीं कर पाए हैं कि ज्यादा तापमान से जैव-विविधता पर किस स्तर का असर पड़ेगा। इसे लेकर कोई भविष्यवाणी फिलहाल नहीं की जा सकती।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूके, स्वीडन और ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने मिलकर मक्खियों की 43 प्रजातियों का अध्ययन किया है। इसमें ये जांच की गई कि नर मक्खियों की प्रजनन क्षमता पर तापमान का क्या असर हो रहा है। क्योंकि मक्खियां वैश्विक स्तर पर पाई जाती हैं, इसलिए इनपर स्टडी करने से पूरी दुनिया में बढ़ते तापमान के असर को देखा जा सकता है।

वैज्ञानिकों ने पाया कि मक्खियों की कई प्रजातियों के नर बढ़ते तापमान में सर्वाइव नहीं कर पाते और कई तो मारे जाते हैं। गर्मी से बचने के लिए ये मक्खियां चार घंटे तक उड़ान भरती रहती हैं, उसके बाद ये मारी जाती हैं। इसके अनुसार वैज्ञानिकों ने अंदाजा लगाया कि किस तापमान पर 80 फीसदी जीवों को नुकसान पहुंचता है और वह तापमान कौन सा है जिसपर नर जीवों की प्रजनन क्षमता खत्म हो जाती है, चाहे वह इंसान हों या जानवर।

वैज्ञानिकों ने देखा कि 43 प्रजातियों में से 11 प्रजातियों के नर मक्खियों में 80 फीसदी नपुंसकता आई। ये अत्यधिक तापमान से थोड़ा कम की स्थिति में होता है, लेकिन जैसे ही तापमान इससे ज्यादा होता है या फिर वह अत्यधिक की श्रेणी में आता है, तब नर मक्खियां मरने लगती हैं। अगर किसी तरह से मक्खियां बच भी जाती हैं तो सात दिन बाद 43 में 19 प्रजातियों की नर मक्खियां 44 फीसदी तक नपुंसक हो जाती हैं।

Read Also  बिहार में चलती ट्रेन में फायरिंग-गार्ड घायल

वैज्ञानिकों ने इस डेटा को रियल डेटा के साथ मिक्स किया। उससे पूरी दुनिया में बढ़ने वाले तापमान और उसकी चपेट में आने वाली प्रजातियों के बारे में जानकारी जुटाई। इससे पता चला कि भविष्य में इंसान समेत कई ऐसे जीव होंगे जिनके नर ज्यादा तापमान की वजह से नपुंसक होते चले जाएंगे। इसके बाद का अत्यधिक तापमान छोटे जीवों को मारने लगेगा। अगर किसी जीव की प्रजनन क्षमता कम होती है तो उसकी पूरी प्रजाति पर इसका असर पड़ता है।

वैज्ञानिकों ने प्रयोगशाला में ऐसा माहौल बनाया जिसमें मक्खियों की प्रजाति नष्ट हो जाती है। यानी विलुप्त हो जाती है, लेकिन यहां पर एक चीज सामने ये आई कि मक्खियों की ये प्रजाति ज्यादा तापमान से नहीं खत्म हुई, बल्कि इसके नर नपुंसक हो चुके थे। वो अगली पीढ़ी को जन्म देने अक्षम थे इसलिए इनकी प्रजाति नष्ट हो गई। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी कि अगर ऐसे ही जलवायु परिवर्तन, वैश्विक तापमान में इजाफा और पर्यावरण में रसायन मिलता रहा तो इंसान समेत की जीवों की प्रजनन क्षमता खत्म हो जाएगी। कई जीवों की प्रजातियां भी खत्म हो जाएंगी।

कुछ जीवों ने अत्यधिक तापमान में अपनी प्रजनन क्षमता को नियंत्रित करने की कला सीख ली है। उदाहरण के तौर पर प्राइमेट्स यानी बंदरों की प्रजाति और इंसानों के वीर्यकोष (Testis) शरीर के बाहर होते हैं, ताकि स्पर्म को अधिक तापमान में सुरक्षित रखा जा सके। जैसे-जैसे धरती गर्म होती जा रही है, हो सकता है कि कुछ और जीव अपनी प्रजनन क्षमता को बचाने के लिए इसके साथ संतुलन बनाने में सफल हो जाएं, लेकिन इस प्रक्रिया की गति इतनी धीमी है कि इतने में पूरी प्रजाति खत्म हो सकती है।

Read Also  दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल कोविड पॉजिटिव

मक्खियों पर की गई स्टडी में पता चला कि अत्यधिक तापमान का प्रजनन पर असर अगली 25 पीढ़ियों तक रह सकता है। इतना ही नहीं अगर हर साल कोई प्रजाति हीटवेव से जूझती है तब भी उसकी प्रजनन क्षमता पर असर पड़ता है। हालांकि इसके अलावा पर्यावरण में रसायन, पोषक तत्वों का कम मिलना और जलवायु में बढ़ती एसिडिटी भी फर्टिलिटी पर नुकसान पहुंचाती हैं।

बीटल्स पर की गई एक अलग स्टडी में ये बात सामने आई है कि अगर हर साल कोई प्रजाति हीटवेव को जूझता है तो उसके नर भी नपुंसक हो सकते हैं। इंसानों और अन्य स्तनधारी जीवों के लिए अधिक बड़े स्तर पर अध्ययन करने की जरूरत है, ताकि इस बात को और पुख्ता किया जा सके कि ऐसा हो रहा है। हालांकि कुछ महीनों पहले एक स्टडी में ये बात सामने आई थी कि प्रदूषण की वजह से पुरुषों के लिंग का आकार और प्रजनन क्षमता कम हो रही हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से अयांश को मिला वॉकर, बढ़ी आत्मनिर्भरता  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...

कार चलती महिला ने एक साथ कई को ठोका, ओवर ब्रिज में हुई अफरातफरी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...

ब्रेकिंग न्यूज़: ट्रेन में कॉकरोच से परेशान यात्री, रात काटनी मुश्किल 

By Reporter 5 / July 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...

रायपुर में यूनिसेफ की स्तनपान पर कार्यशाला हुई 

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 जुलाई 2026।मातृ एवं शिशु पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ आहार” विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल सयाजी में आयोजित इस कार्यशाला में प्रिंट,...

सोनम वांगचुक ने अनशन किया खत्म, जंतर मंतर में प्रदर्शन जारी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुक्रवार को 35वें दिन भी जारी है। आज दोपहर 12:30 बजे CJP के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है।...

Ekhabri Breaking: केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा, देश के भविष्य के आगे झुकी मोदी सरकार

By Reporter 5 / July 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि बीते...

धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा: शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, प्रह्लाद जोशी को अतिरिक्त जिम्मेदारी

By Reporter 5 / July 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके वर्तमान मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश...

कल है देवशयनी एकादशी, जानिए विधि मुहूर्त

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
आषाढ़ शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी हिंदू धर्म की सबसे महत्वपूर्ण एकादशियों में से एक मानी जाती है। इस दिन से भगवान विष्णु चार महीने के लिए क्षीर सागर में योगनिद्रा में चले जाते हैं और इसी के साथ चातुर्मास...

आइएफएस के एक साथ अधिकारियों का हुआ तबादला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...

आज का राशिफल 

By User 6 / July 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...