Google Analytics Meta Pixel ‘कमिट टू क्वीट’ थीम पर की जाएगी तंबाकू छोड़ने की अपील - Ekhabri.com

‘कमिट टू क्वीट’ थीम पर की जाएगी तंबाकू छोड़ने की अपील

रायपुर। किसी भी रूप में तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, इससे बचिए…इस संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष रूप से वीडियो कांफ्रेंसिंग की जाएगी, जिसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व जिला सलाहकार के साथ ही सभी सीएचओ, बीएमओ व आरएमओ शामिल होंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए तंबाकू सेवन के खिलाफ चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी ताकि जिले के दुरस्थ अंचल में भी लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक करते हुए कार्यक्रम को सार्थक किया जा सके। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, किसी भी रूप में तंबाकू का सेवन करने से घातक बीमारियों से ग्रस्त होने के बाद कई लोगों की मौत भी हो जाती है। वहीं नई पीढ़ी भी जागरूकता के अभाव में तंबाकू के सेवन की ओर बढ़ रही है। तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए लोगों को जागरुक करने के लिए ही हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। तंबाकू निषेध दिवस पर इस बार की थीम कमिट टू क्वीट है, जिसके माध्यम से लोगों को तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर इससे बचाव की जानकारी दी जाएगी। जनजागरुकता हेतु अस्पतालों में प्रेरक बैनर-पोस्टर लगाए जाएंगे। जिला सलाहकार विकास राठौर ने बताया, जिले में तंबाकू सेवन करने वाले लोगों पर नियंत्रण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध है तथा समय-समय पर लापरवाहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है। कोटपा अधिनियम-2003 के अनुसार भी चौक-चौराहों व प्रमुख मार्गों पर अभियान चलाकर चालानी कार्रवाई की जाती है।
वर्तमान में युवक आ रहे नशे की गिरफ्त में
इस संबंध में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी तथा सीएमएचओ डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया, वर्तमान दौर में युवाओं के नशे की गिरफ्त में आने की जानकारी भी मिलती रहती है, जो एक गंभीर विषय है और ऐसे में उन्हें सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है। तंबाकू सेवन पर नियंत्रण के लिए जिले में विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर भी जिले के सभी विकासखंडों में कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए जनजागरूकता का प्रयास किया जाएगा। प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लोगों को तंबाकू का सेवन करने तथा धूम्रपान से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी जाएगी। इन गतिविधियों की सार्थकता के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगाह्व।
इसलिए जानलेवा है तंबाकू….
तंबाकूयुक्त गुटखा, खर्रा, बीड़ी या सिगरेट में निकोटिन नाम का रासायनिक पदार्थ पाया जाता है जो इसके शौकीनों को धीरे-धीरे तंबाकू के सेवन का आदी बना देता है। वहीं इसका सेवन करने से शरीर के विभिन्न अंग जैसे- मुंह, गला, आहार नली, फेफड़ा, आमाशय, लीवर, किडनी व मस्तिष्क आदि के खराब होने का खतरा रहता है। साथ ही तंबाकू के सेवन से कैंसर, मानसिक रोग व नपुंसकता जैसी गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...