एक ही दिन में अलग-अलग देशों में मैच खेलेगी टीम इंडिया!

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने संकेत दिया कि कोरोना महामारी के बीच क्रिकेटर जिस तरह मानसिक रूप से थकाऊ बायो बबल में रहने को मजबूर हैं, उसके मद्देनजर आने वाले समय में दो अलग-अलग जगहों पर दो भारतीय टीमों का एक समय पर खेलना आम बात हो जायेगी. कोहली ने कहा कि खिलाडिय़ों को कार्यभार प्रबंधन ही नहीं बल्कि बायो बबल से होने वाली मानसिक थकान से रिकवरी के लिये भी ब्रेक की जरूरत है. उन्होंने वल्र्ड टेस्ट मैच के फाइनल के लिए इंग्लैंड रवानगी से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,’मौजूदा ढांचे और लंबे समय से जिस तरह के ढांचे में हम खेल रहे हैं, उसमें खिलाडिय़ों का जोश बनाये रखना और मानसिक ठहराव को पाना मुश्किल है. आप एक ही इलाके में कैद रहते हैं और रोज एक सी दिनचर्या रहती है. ऐसे में भविष्य में दो टीमों का एक समय पर अलग-अलग जगहों पर खेलना आम बात होगी. लेकिन क्रिकेट के मैदान पर ऐसी घटना पहले हो चुकी है. वो भी हाल-फिलहाल में नहीं बल्कि 91 साल पहले। ये बात है 1930 की और ये टीमें थी इंग्लैंड की. इंग्लैंड को तब ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका से खेलना था. साथ ही वेस्ट इंडीज और न्यूजीलैंड से भी भिडऩा था. लेकिन अब एक साथ दो दौरे कैसे हों. इसलिए इंग्लैंड की एक टीम वेस्ट इंडीज दौरे पर गई तो दूसरी न्यूजीलैंड से खेलने. दोनों टीमें लगभग एक ही वक्त में इन दो दौरों के लिए रवाना हुई. न्यूजीलैंड दौरे के लिए हेरल्ड गिलिगन को इंग्लैंड का कप्तान बनाया गया और इसमें दलीपसिंहजी और फ्रैं क वूली जैसे बड़े नाम भी शामिल थे. इस दौरे पर 3 दिनी टेस्ट मैच खेले गए. इंग्लैंड ने इस दौरे पर टेस्ट जीत लिया.
एक ही समय पर खेलीं इंग्लैंड की दो टीमें
फिर वेस्ट इंडीज दौरे पर ज्यादा मजबूत टीम भेजी गई. इस टीम में जॉर्ज गन, एंडी सैंडहैम, विल्फ्रेड रोड्स, पैट्सी हेन्ड्रन जैसे खिलाड़ी थे, जो 35 और 40 साल से ज्यादा की उम्र वाले थे. टीम की कप्तानी 39 साल के फ्रेडी कैलथोपज़् कर रहे थे. यहां पर सीरीज 1-1 से बराबर हुई. इस तरह 13 जनवरी को इंग्लैंड की दो टीमों ने दुनिया के अलग-अलग देशों में एक ही दिन में दो मैच खेलकर इतिहास बना दिया. ये घटना इससे पहले कभी नहीं हुई थी और न उसके बाद आज तक हुई. मजेदार बात ये है कि एक साथ चल रहे दो दौरों में सिफज़् पहले टेस्ट को छोड़कर बाकी किसी भी मैच में तारीखों का ऐसा टकराव नहीं हुआ. अब माना जा रहा है कि आने वाले समय में इस तरह के मुकाबले आम हो सकते हैं. वैसे भी भारतीय टेस्ट अभी इंग्लैंड दौरे पर है तो दूसरी टीम जुलाई में श्रीलंका से खेलने जाएगी. इस दौरे पर वनडे और टी20 मुकाबले खेले जाएंगे. इस तरह एक ही समय पर भारत की दो अलग-अलग टीमें दुनिया के दो अलग-अलग देशों में क्रिकेट खेलने के लिए मौजूद रहेंगी.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सुपर-8 में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका और भारत, होगी हाई-वोल्टेज टक्कर

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्‍ट इंडीज और भारत...

25 साल की किस्मत ने लिया यू-टर्न, भारतीय बिजनेसमैन ने जीता 9 करोड़ का जैकपॉट

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट जारी, अंजुम आरा ने किया टॉप, शिवांगी दूसरे नंबर पर

By Reporter 1 / February 22, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तहत सिविल जज परीक्षा के कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची में अंजुम आरा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि...