कोरोना महामारी के मौजूदा दौर में जहां बीमा के प्रति लोगों की दिलचस्पी बढ़ने लगी है वहीं, दावों की संभावना ज्यादा होने के चलते बीमा कंपनियां बीमा के प्रीमियम में इजाफा करने लगी हैं, जिन कंपनियों ने अभी तक प्रीमियम में बढ़ोतरी नहीं की है वो आने वाले दिनों में कर सकती हैं। बीमा कारोबार के जानकार बताते हैं कि खासतौर से टर्म इंश्योरेंस और हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम में आने वाले दिनों में बढ़ोतरी हो सकती है।
पॉलिसी बाजार के सीबीओ (लाइफ इंश्योरेंस) संतोष अग्रवाल ने कहा कि पश्चिमी देशों की तुलना में भारत में टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लांस की कीमतों का निर्धारण उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि अधिकतर पश्चिमी देशों में, टर्म प्लान की कीमतें काफी हद तक न्यायसंगत हैं क्योंकि इनकी गणना परिष्कृत डेटा एवं अनुभव के आधार पर की जाती है। उन्होंने कहा कि टर्म लाइफ इंश्योरेंस की कीमतों में 40 फीसदी तक की बढ़ोतरी की संभावना है। उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने में, कुछ बीमा कंपनियों ने टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान्स की कीमतें 20 प्रतिशत तक बढ़ा दी हैं।
पालिसीबाजार डॉट कॉम के इन्वेस्टमेंट, बिजनेस यूनिट हेड विवेक जैन ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 40 आधार अंकों की कटौती की है, जिससे लेंडिंग दरों के साथ साथ डिपॉजिट दरों के नीचे आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि रेपो रेट में कटौती के बाद इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स पर मिलने वाले लाभ में भी निकट भविष्य में कमी आ सकती है, इसलिए जो निवेशक निश्चित लाभ की तलाश में हैं, उन्हें बीमा कंपनियों द्वारा दरों को संशोधन करने से पहले रिटर्न लॉक कर लेने चाहिए।
काफी लंबे समय से बीमा कारोबार से जुड़े सुबोध कुमार झा ने बताया कि किसी भी बीमा की किस्त उसके दावों की संभावना से तय होती है। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में चाहे टर्म इंश्योरेंस हो या हेल्थ इंश्योरेंस, इनमें दावों की संभावना ज्यादा आंकी जा रही है, ऐसे में कोई भी बीमा कंपनी प्रीमियम में बढ़ोतरी करने पर विचार कर सकती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
April 7, 2026 /
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
By Reporter 5 /
April 8, 2026 /
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...