लॉकडाउन के तीसरे चरण के दौरान मोटर गाड़ियों की आवाजाही पर कुछ प्रतिबंध हटने के बाद अब पेट्रोल पंपों पर भीड़ जुटने लगी है। इसी के साथ करंसी नोटों के जरिए वायरस फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। इसे देखते हुए पेट्रोल पंपों पर करंसी नोट स्टर्लाइजर या सेनेटाइजर लगाने का काम शुरू हो गया है। छोटे सेफ की तरह दिखने वाली इस मशीन में करंसी नोट महज 20 सेकेंड में सेनेटाइज हो जाता है। इससे नोटों को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचता है।
दिल्ली के पांच पेट्रोल पंपों से इस मशीन को लगाने की शुरुआत की गई। आईपीडीए के अनुसार अभी तक दिल्ली-एनसीआर के 30 से ज्यादा पंपों पर यह मशीन लग गई है। पूरे देश की बात करें तो अभी तक देश के करीब 500 पंपों पर यह मशीन लगाई जा चुकी है। ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स असोसिएशन (एआईपीडीए) के अध्यक्ष अजय बंसल का कहना है कि भले ही डिजिटल लेन-देन का काफी प्रसार हो चुका है, लेकिन अभी भी पेट्रोल पंपों पर नकदी में ही ज्यादा पेट्रोल डीजल खरीदा जाता है। ऐसे में पंप के सेल्समैन को कोरोना होने का खतरा ज्यादा है। इसी से बचाव के लिए संगठन ने देशभर में करंसी नोटों को सेनेटाइज करने की मशीन लगाने का फैसला किया।
बंसल का कहना है कि जबसे लॉकडाउन हुआ है तभी से उनकी नजर इस तरह की मशीन बनाने वालों पर थी। उन्हें एक ऐसे उपकरण निर्माता मिले जो अस्पतालों और क्लिनिक के लिए मशीनें बनाते हैं। उनसे विशेष रूप से इस मशीन को बनवाया गया और कहा गया कि इसे देश के 65,000 पेट्रोल पंपों पर लगाना है। इसलिए वह मशीन की कीमत कम रखे। इसकी कीमत करीब 8000 रुपये तय की गई है।
कैसे काम करती है ये मशीन?
इस मशीन में करंसी नोट डाल कर बंद कर दिया जाता है। जैसे मशीन का दरवाजा लॉक होता है, इसमें चारों तरफ लगे यूवी लैंप से अपने आप अल्ट्रा वॉयलेट-सी किरणें निकलने लगती हैं। इसमें पंखा भी लगाया गया है, तकि यूवी-सी रे फैलकर करेंसी नोट के हर हिस्से को सेनेटाइज कर सके। महज 20 सेकेंड में ही यह मशीन नोट को सेनेटाइज कर देती है। इसके बाद मशीन में लगा बजर अपने आप बजने लगता है। उसके बाद नोट निकाल लीजिए जो हर प्रकार के वायरस से मुक्त है।
डब्ल्यूएचओ मानक के अनुरूप
इस मशीन को बनाने वाली कंपनी केमफार्म इंडस्ट्रीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर साहिल सपरा का कहना है कि यह मशीन सीई सर्टिफाइड है साथ ही डब्ल्यूएचओ के मानकों के अनुरूप भी है। इस पर एक साल की वारंटी भी उपलब्ध कराई जा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...