अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों के सात साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के साथ ही मंगलवार को एटीएफ यानी विमानन ईंधन की कीमत में 3.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इसके साथ ही कीमतें अब तक के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में वृद्धि के बाद से इस साल हवाई ईंधन की कीमतों में यह पांचवीं बढ़ोतरी है। हालांकि पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार 116वें दिन अपरिवर्तित रहीं।
सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में एटीएफ की कीमत 3,010.87 रुपये या 3.22 प्रतिश्ात बढ़कर 93,530.87 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई। किसी भी एयरलाइन के परिचालन का 40 प्रतिशत खर्च एटीएफ का होता है। इससे पहले एटीएफ पिछली बार अगस्त, 2008 में 71,028.26 रुपये प्रति किलोलीटर दर्ज किया गया था। उस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें 147 डालर प्रति बैरल को छू गई थीं। मंगलवार को ब्रेंट क्रूड आयल 100 डालर प्रति बैरल के ऊपर कारोबार कर रहा था। 2022 की शुरुआत से हर पखवाड़े एटीएफ की कीमतों में वृद्धि हुई है। एक जनवरी से शुरू होने वाली पांच बढ़ोतरी में एटीएफ की कीमतों में 19,508.25 रुपये प्रति किलोलीटर या 26.35 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें जहां प्रतिदिन घटती और बढ़ती हैं वहीं एटीएफ के दामों में यह परिवर्तन महीने की पहली और 16वीं तारीख को होता है।
105 रुपये महंगा हुआ कामर्शियल सिलेंडर
दिल्ली में कामर्शियल सिलेंडर के दाम में 105 रुपये की वृद्धि हुई है। इस बढ़ोतरी के साथ 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत राष्ट्रीय राजधानी में 2,012 रुपये हो गई है। पांच किलो वाले सिलेंडर के दाम में भी 27 रुपये की वृद्धि हुई है। अब दिल्ली में इस तरह के सिलेंडर की कीमत 569 रुपये हो गई है। हालांकि घरेलू सिलेंडर के दामों में किसी तरह का इजाफा नहीं किया गया है। बता दें कि भारतीय तेल कंपनियों ने एक फरवरी को 19 किलो वाले कामश्र्ाियल सिलेंडर की कीमत में 91.50 रुपये की कमी की थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 7, 2026 /
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर, 5 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) और राज्य सरकार के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत हुई है। यह पहल राज्य में सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकास मॉडल को मजबूत...
By User 6 /
August 7, 2026 /
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नया रायपुर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत उन्होंने अपनी माँ के नाम पर...