आज के कारोबार में बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 250 अंकों की तेजी के साथ 34,892.03 के स्तर पर खुला तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक निफ्टी भी दिन के कारोबार की शुरुआत हरे निशान से की। निफ्टी 10,318.75 के स्तर पर खुला। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 950.85 अंक या 2.81 प्रतिशत चढ़ा।
बीएसई पर इन्फोसिस,एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, पावरग्रिड, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, रिलायंस, एनटीपीसी, एयरटेल, नेस्ले, एचडीएफसी और एसबीआई में तेजी देखी जा रही है। अगर सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें आज आईटी को छोड़कर सभी सेक्टर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी बैंक, ऑटो , फाइनेंशियल सर्विसेज, मीडिया, मेटल, प्राइवेट बैंक, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक और रियलटी इंडेक्स में तेजी दिख रही है। ग्लोबल संकेतों की बात करें तो शुक्रवार को डाउ जोंस में 208.64 अंकों यानी करीब 0.80 फीसदी गिरावट रही और यह 25,871 के स्तर पर बंद हुआ था। आज एशियाई बाजारों में दबाव दिख रहा है।
विश्लेषकों का कहना है कि शेयर आधारित गतिविधियों के अलावा वैश्विक बाजारों और विदेशी कोषों के रुख से बाजार की चाल तय होगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा रुपये के उतार-चढ़ाव तथा कच्चे तेल की कीमतें बाजार को प्रभावित करेंगी। सैमको सिक्योरिटीज एंड स्टॉकनोट के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जिमीत मोदी ने कहा, ”’इस सप्ताह कोई बड़ा घटनाक्रम नहीं है। पूरी दुनिया में बाजार यह आकलन करने का प्रयास कर रहे हैं कि लॉकडाउन में ढील से आर्थिक मांग की स्थिति में क्या सुधार होता है। उन्होंने कहा कि अभी तक इसको लेकर प्रतिक्रिया मिली जुली है और अभी यह अनुमान लगाना आसान नहीं है कि अर्थव्यवस्थाओं की स्थिति कितनी तेजी से सुधरेगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...