दिल्ली की प्रशांत विहार पुलिस ने एक महिला की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है जो महिला के बेटे का दोस्त था। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मोबाइल चोरी करते हुए पकड़े जाने पर नाबालिग ने अपराध को अंजाम दिया। आरोपी पबजी गेम खेलने का शौकीन है और वह नशे का भी आदी है। अक्सर वह दोस्तों के साथ नशा करते समय गेम खेला करता था। इस हत्या को नाबालिग बच्चे ने उस समय अंजाम दिया जब महिला ने उसे मोबाइल ले जाने से मना कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय सोनिया 16 वर्षीय बेटे के साथ रजापुर गांव में रहती थी। शुक्रवार शाम को जब बेटा खेलकर लौटा तो उसने पाया कि उसकी मां खून से लथपथ पड़ी है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। महिला के पति मदन लाल की शिकायत पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर एसीपी प्रशांत विहार विकास श्योकंद की देखरेख में मामले को सुलझाने के लिए इंस्पेक्टर संजय कुमार और एसआई संजय राणा की टीम गठित की गई। डीसीपी पीके मिश्रा ने बताया कि आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद सोनिया के बेटे का दोस्त नजर आया। जांच में मालूम पड़ा कि घर से सोनिया के बेटे का मोबाइल भी गायब है। शनिवार को मोबाइल में दूसरा सिम लगाकर चालू किया गया तो पुलिस को एक और सुराग मिला।
जांच में पाया गया कि मोबाइल को एक किशोर ने रेहड़ी वाले को साढ़े तीन हजार में बेचा था। रेहड़ी वाले ने फुटेज देखकर बताया कि इसी किशोर से मोबाइल खरीदा था। डीसीपी पीके मिश्रा ने बताया कि जानकारी के बाद पुलिस ने किशोर को हत्या में प्रयुक्त चाकू के साथ दबोच लिया। उन्होंने बताया कि कि किशोर की महिला के बेटे से दोस्ती थी। वह अक्सर उसके घर आता जाता था। शुक्रवार की शाम सोनिया बिस्तर पर लेटकर कॉमेडी शो देख रही थी, तभी नाबालिग नशे की हालत में वहां पहुंचा। वह भी टीवी देखने लगा। मौका देखकर वह मोबाइल लेकर जाने लगा। विरोध करने पर चाकू से सोनिया का गला रेत दिया। वह मोबाइल का पासवर्ड जानता था, इसलिए उसे बदलकर रेहड़ी वाले को बेच दिया और कुछ रुपये अपने परिजनों को दे दिए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...