इंफोसिस, टीसीएस और विप्रो जैसे आईटी स्टॉक्स में तेज गिरावट के चलते हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है। हालांकि आईटी के अलावा दूसरे ज्यादातर सेक्टर्स में तेजी रही, लेकिन आईटी स्टॉक्स में बिकवाली से बाजार दबाव में आ गया। कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 241 अंकों की गिरावट के साथ 77,371 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 79 अंकों की गिरावट के साथ 23,465 अंकों पर क्लोज हुआ है।
कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में 14 शेयर्स तेजी के साथ, जबकि 16 गिरकर बंद हुए। निफ्टी के 50 शेयरों में 21 तेजी के साथ और 29 गिरावट के साथ बंद हुए. तेजी वाले शेयरों में टाटा स्टील, नेस्ले इंडिया, एचयूएल, एसबीआई, जेएसडब्ल्यू स्टील, अडानी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स शामिल है। टीसीएस, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक गिरावट के साथ बंद हुआ है।
बैंकिंग, ऑटो, एफएमसीजी, मेटल्स, रियल एस्टेट, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर के शेयरों में तेजी रही, जबकि आईटी, हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस, एनर्जी, मीडिया और फार्मा सेक्टर के शेयरों में बिकवाली देखी गई। निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स फ्लैट बंद हुआ। निफ्टी का स्मॉलकैप इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुआ है।
भारतीय शेयर बाजार के गिरने में बड़ा हाथ आईटी स्टॉक्स का रहा है। निफ्टी का आईटी इंडेक्स 1200 अंकों से ज्यादा नीचे जा लुढ़का था और ये इंडेक्स 2.22 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है। निफ्टी आईटी इंडेक्स में शामिल सभी 10 शेयर गिरकर बंद हुए, जिसमें इंफोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, विप्रो और एलटीआईमाइंडट्री और एचसीएल टेक शामिल है।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल ने कहा कि सेंट्रल बैंक को ब्याज दरें घटाने में जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है। उनके इस बयान से अमेरिकी टेक कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी गई और इसका असर भारतीय आईटी स्टॉक्स पर भी पड़ा है। दरअसल भारतीय आईटी कंपनियों के रेवेन्यू का बड़ा हिस्सा अमेरिका से आता है। इसके अलावा बाजार को नीचे ले जाने में कंपनियों के निराश करने वाले तिमाही नतीजों के अलावा विदेशी निवेशकों की बिकवाली का हाथ रहा है। सितंबर के आखिरी हफ्ते से एफआईआई की शुरू हुई बिकवाली जारी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज यानी 11 अक्टूबर से हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों...