Google Analytics Meta Pixel सैमसंग प्लांट में कर्मचारियों की हड़ताल, सप्लाई पर पड़ेगा असर - Ekhabri.com

सैमसंग प्लांट में कर्मचारियों की हड़ताल, सप्लाई पर पड़ेगा असर

सैमसंग इंडिया के प्लांट में हड़ताल शुरू हो गई है। इसके चलते कंपनी का प्रोडक्शन रुक गया है। यह हड़ताल तमिलनाडु के चेन्नई के नजदीक स्थित श्रीपेरुम्बुदुर प्लांट में हुई है। सैकड़ों कर्मचारियों ने प्लांट के बाहर टैंट लगाकर धरना देना शुरू कर दिया है। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के इन कर्मचारियों की मांग है कि उनकी वेतन बढ़ाई जाए। इस हड़ताल से कंपनी का प्रोडक्शन प्रभावित हो रहा है। अगर जल्द इसका समाधान नहीं निकला तो कंपनी के सामने सप्लाई संकट शुरू हो सकता है।

 

 

 

साउथ कोरिया की दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग के इंडिया में दो प्लांट हैं। भारत उनके लिए एक प्रमुख बाजार है। बिजनेस स्टैंडर्ड ने दावा किया है कि दक्षिण भारत के इस प्लांट से सैमसंग के इंडिया बिजनेस का लगभग 30 फीसदी रेवेन्यू आता है। यह भारत में उनके कारोबार के लिए एक प्रमुख प्लांट है। भारत में सैमसंग का सालाना रेवेन्यू लगभग 12 अरब डॉलर है। सैमसंग ने इस प्लांट में करीब 1800 लोगों को रोगजार दिया हुआ है। यहां वह फ्रिज, वाशिंग मशीन और टीवी बनाती है।

 

 

 

यूनियन लीडर ई मुथुकुमार ने बताया कि हड़ताल जारी है। हमें बेहतर वेतन, काम के घंटे और यूनियन की पहचान चाहिए। उन्होंने दावा किया है कि इस हड़ताल से लगभग आधा प्रोडक्शन प्रभावित हुआ है। सैमसंग इंडिया ने फिलहाल इस हड़ताल पर चुप्पी साधी हुई है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि हम कर्मचारियों के लगातार संपर्क में हैं। कंपनी सभी नियमों और कानूनों का पालन करती है। साथ ही कर्मचारियों की सभी समस्याओं का हल निकालने के लिए तैयार रहती है।

Read Also  वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र में हुई नर हाथी की मौत

 

 

 

हाल ही में जुलाई और अगस्त में सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स की दक्षिण कोरिया यूनियन ने भी कई दिनों तक हड़ताल की थी। अब वह नए सिरे से अपनी अगली योजना के बारे में विचार कर रहे हैं। कर्मचारी यूनियन और मैनेजमेंट के बीच अभी तक कोई समझौता नहीं हुआ है। श्रीपेरुम्बुदुर प्लांट के बाहर कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का पोस्टर लगा दिया है। कंपनी का दूसरा बड़ा प्लांट उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित है। यहां स्मार्टफोन बनाए जाते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

नोनी सशक्तिकरण योजना से निकिता के सपनों को मिला संबल, पढ़ाई के लिए मिले 20 हजार रुपये

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *