राजधानी रायपुर समेत प्रदेश भर के कई इलाकों में रविवार को जबरदस्त बारिश हुई। शहर में दोपहर बादल घिरे और करीब आधे घंटे की बारिश में 29 मिली मीटर बारिश रिकार्ड हुई। इससे शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। रायपुर में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक एक जून को केरल में मानसून पहुंच रहा है। इस हिसाब से प्रदेश के बस्तर में मानसून 13 जून तक आ सकता है। साथ ही रायपुर में भी 15 जून तक मानसून सक्रिय हो सकता है।
माना एयरपोर्ट में 52.6 मिली मीटर
शहर के माना एयरपोर्ट के आसपास 52.6 मिली मीटर बारिश रिकार्ड हुई । इसी तरह पेंड्रारोड में 9.0 मिमी, अंबिकापुर में 5.2 मिमी समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश ट्रेस हुई। बारिश होने के कारण पारा भी लुढ़क गया। रायपुर, सरगुजा , बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर संभाग में सामान्य तापमान रहा। प्रदेश में सबसे अधिक 40.4 डिग्री सेल्सियस तापमान राजनांदगांव और सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया है।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक एक चक्रीय चक्रवर्ती घेरा मध्य छत्तीसगढ़ के ऊपर 2.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक द्रोणिका दक्षिण पूर्व राजस्थान से मध्य छत्तीसगढ़ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक द्रोणिका मध्य छत्तीसगढ़ से लक्ष्यदीप तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है।
एक जून को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश के सभी संभागों में एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...