Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। काफी लंबे संघर्ष के बाद आज आपको आपकी परेशानियों से निजात मिलती दिख रही है। अगर आज जरूरी हो, तो ही कहीं यात्रा पर जाएं क्योंकि आपकी वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका कुछ धन व्यय हो सकता है। यदि आप पार्ट टाइम काम करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आप की महत्वाकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आज आप अपने परिवार के सभी सदस्यों की विशेषताओं की पूर्ति करने में कामयाब रहेंगे, इससे परिवार के छोटे बच्चे भी आपसे फरमाइशें करते नजर आएंगे। जीवनसाथी से सहयोग व सानिध्य आज आपको प्राप्त होगा।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। परिवार में आज कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आप दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। सायं काल के समय आज आप अपने किसी मित्र की सहायता के लिए आगे आएंगे। आज आपके व्यापार में कोई शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते है, इसलिए सतर्क रहें और आज आपको अपने सेहत के प्रति भी सावधान रहना होगा क्योंकि आपको पेट गैस, अपच जैसी समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए बाहर के खाने-पीने से परहेज रखें।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप हर काम को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपको अधिक परिश्रम भी करना पड़ेगा। नौकरी में भी आज आपको कोई अहम कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसके पूरा करने के लिए आपको अपने सहयोगियों की आवश्यकता होगी। जीवनसाथी से यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। आज आप अपने माता-पिता को सायंकाल के समय देव दर्शन की यात्रा के लिए लेकर जा सकते हैं। यदि साझेदारी में कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह भी आज आपको उत्तम धन लाभ देगा।

कर्क राशि : आज का दिन आप दूसरों के काम में फंसे नजर आएंगे, जिसके कारण आप अपने कामों को भूल जाएंगे, लेकिन आपको दूसरों की मदद करने के साथ-साथ अपने कार्यों की ओर ही ध्यान देना होगा, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। यदि संतान के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज दूर होगी, जिससे परिवार के सदस्यों में प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में यदि स्थान परिवर्तन का मन बना रहे हैं, तो वह करना भी आज उत्तम रहेगा। सायंकाल के सामने आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। रोजगार के लिए परेशान लोगों को आज और रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

Read Also  हिंसाग्रस्त देशों में 14 वर्ष कम हो जाता है युवाओं का जीवन

सिंह राशि : आज का दिन आपका मिलाजुला रहेगा। कारोबार की चिंता आज आपको परेशान कर सकती है। नौकरी व व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप को सुधार चाहते हैं, तो आपको अपने आलस्य को त्यागना होगा, तभी आपका यह सपना पूरा हो पाएगा। आज आप संतान को सामाजिक कार्य करते देख आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। आज आप अपने भाइयों के सहयोग से अपने व्यवसाय की प्रगति को आगे बढ़ाएंगे, जिससे आपको आर्थिक लाभ भी अवश्य होगा। यदि आज आपको अपने व्यापार के लिए कोई कठोर निर्णय लेना पड़े, तो अपने पिताजी से सलाह अवश्य लें।

कन्या राशि : आज का दिन आपका व्यक्तित्व भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप अपने लिए भी कुछ समय निकालने का प्रयास करेंगे, जिसमें सफल भी रहेंगे। आज आप अपने लिए कुछ जरूरी सामान खरीद सकते हैं, जैसे कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप इत्यादि, लेकिन आप अपनी आय को देखकर ही व्यय करेंगे। विद्यार्थियों को आज परीक्षा की तैयारी के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता है, तभी सफल हो पाएंगे। यदि आपने कहीं धन का निवेश किया है, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। प्रेम जीवन जी रहे इन लोगों को आज जीवन साथी के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।

 

तुला राशि : आज आप प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण चिंतित हो सकते हैं, इसलिए आपको अपने व्यवसाय की सामाजिक और व्यवसाय क्षेत्र में आज आपके विरोधी परेशान करेंगे, सावधान रहें और अपने काम पर ध्यान दें। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज पदोन्नति मिल सकती है। जीवन साथी के साथ आज कुछ मनमुटाव हो सकता है। आज आप अपनी संतान की भविष्य की योजनाओं के लिए थोड़ा चिंतित नजर आएंगे। आपको मानसिक तनाव हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

Read Also  "400 ग्रामीणों ने साल्ही मोड़ पर किया पीईकेबी खदान के बंद होने का विरोध, मुख्यमंत्री और राज्यपाल से जुटी गुहार"

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में इस वक्त आने वाले तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। यदि आपके घर परिवार में कोई पुराना वाद-विवाद चल रहा है, उनसे आज आपको छुटकारा मिल सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को के काम से अधिकारी वर्ग आज प्रभावित होंगे, इसलिए निराशाजनक विचारों को अपने मन में ना आने दें। आज आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें हल्की फुल्की गिरावट आ सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए सफलता देने वाला रहेगा। आज आपके कुछ नए संपर्कों से जुड़ेंगे, जिनसे आपको लाभ मिल सकता है। आपको अपने रोजमर्रा के कार्य में कोताही कतई नहीं बरतनी है, नहीं तो आप को नुकसान उठाना पड़ सकता है। यदि आपका किसी को धन उधार दिया हुआ है, तो वह आज आपको कठिनाइयों के बाद अपने भाई की मदद से प्राप्त हो सकता है। रात्रि का समय आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपकी कुछ खास रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। व्यवसाय की उन्नति देखकर आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के लिए आज आप कोई उपहार खरीद सकते हैं।

मकर राशि : आज का दिन आपको आपके मन के मुताबिक परिणाम देने वाला रहेगा, जिससे आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी और आप धार्मिक व सामाजिक कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, इससे आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा, लेकिन आपको आज अपनी आय को सीमित रखना होगा क्योंकि वे अधिक होने के कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में निकटता बनी रहेगी, लेकिन आपको व्यर्थ के झगड़े व झंझटों से बचना होगा। आज आपको दिनभर शुभ समाचार प्राप्त होते रहेंगे, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। सायंकाल के समय आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने की सोच सकते हैं।

Read Also  भारत में सबसे बड़ा मानव राष्ट्रीय झंडा लहराने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल लाभ देने वाला रहेगा। आयात और निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को आज छोटे-छोटे लाभ के भरपूर अवसर मिलेंगे, लेकिन आपको उन्हें पहचानना होगा, नहीं तो वह आपके हाथ से निकल सकते हैं। आज आपको अपनी नौकरी में सरकारी कामों में उच्च अधिकारियों की कृपा से खाने से लाभ होता दिख रहा है, इसलिए आज आपको अपने आलस्य को त्यागना होगा, तभी आप अपने लाभ के अवसरों को पहचानने में कामयाब रहेंगे। आज आपका आपके पिताजी से कोई वाद विवाद हो सकता है, लेकिन कभी कभी बड़ों की बात सुनना अच्छा होता है, इसलिए ध्यान दें।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में काफी प्रगति मिलने की संभावना दिख रही है। आज आप अपने माता-पिता व गुरुजनों की सेवा में मन लगाएंगे व भजन कीर्तन इत्यादि में भी शामिल हो सकते हैं। यदि आपने किसी को कोई धन उधार दिया हुआ है, तो वह आज आपके खिलाफ कोई बड़ी साजिश कर सकता है, इसलिए सोच विचार कर चलें। अध्यात्म के प्रति भी आज आपकी रूचि बढ़ी दिखेगी। आज आपको अपने व्यापार में अपनी नौकरी में गुप्त शत्रु वे अपने इस ईषालु शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि वह आपको परेशान करने की भरपूर कोशिश करेंगे। संतान के भविष्य के लिए आज कुछ धन जमा करके रख सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर छत्तीसगढ़ में जागरूकता और टीकाकरण अभियान तेज

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ में 4 नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...

आज से शुरू हुआ है सावन, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...

रायपुर तेलीबांधा में भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक पर मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग सुंदरानी हार्डवेयर दुकान से शुरू होकर कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...