महिमा पाठक,रायपुर। शौक अगर जुनून बन जाए तो इसे पूरी करने की सारी सीमाएं खत्म हो जाती हैं। कुछ ऐसा ही हो रहा है डॉक्टर पदम जैन के साथ जिन्होंने वृक्षारोपण और वृक्ष की सेवा करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। आज विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस पर आइए जानते हैं डॉक्टर जैन के इस जुनून का कारण जो अब उनकी पहचान बन चुका है।
डॉ जैन राजधानी के रायपुर शहर में सन 2009 से वृक्षारोपण का कार्य कर रहे हैं। वह खुद वृक्ष लगाने के साथ-साथ हर साल वृक्ष को बांटने का भी काम करते हैं जिससे शहर में हरियाली बढ़ सके और ऑक्सीजन की कमी से भी लोगों को निजात मिल सके। डॉक्टर जैन की माने तो वह हर साल 3000 वृक्षारोपण का टारगेट रखते हैं। उनकी यह कोशिश रहती है कि वह हर साल इतने पौधे लगाकर उसे बढ़ता हुआ देख सके। इससे उन्हें एक सकारात्मक उर्जा तो मिलती ही है साथ ही आने वाली पीढ़ी को हरियाली का सुख भी देखने के लिए मिलता है। इस साल उन्होंने सेजबहार के साथ-साथ रायपुर के अन्य क्षेत्रों में भी वृक्षारोपण का कार्य किया है। उनके इस नेक काम में उनके परिवार के साथ साथ कुछ मित्रों और परिचित लोग भी शामिल हैं। डॉक्टर जैन कहते हैं की वृक्षारोपण और पौधे से प्यार भी एक नशा है अगर यह एक बार लत लग जाए और इसे पूरा नहीं किया जाए तो जीवन में अधूरापन रखता है। वह जब वृक्षारोपण नहीं कर पाते हैं तो उन्हें बहुत चिड़चिड़ापन महसूस होता है। वृक्षारोपण को वह अपने जीवन में अभिन्न कार्य के रूप के शामिल कर चुके हैं।
डॉ जैन हर साल 15 अगस्त को निशुल्क एंटीरेबिज कैंप लगाते हैं इस दौरान वह आने वाले हर शख्स को साथ में पौधा भी गिफ्ट करते थे। इतना ही नहीं इस गिफ्ट को देने के बाद सामने वाला व्यक्ति उसे किस तरह से देखभाल कर रहा है इसका फॉलोअप करने के लिए उसके घर और स्थान तक जाते हैं। एक बार की बात है वह यही देखने एक परिचित के यहां चले गए। उन्होंने उनसे यह सवाल किया कि आप वृक्ष तो लोगों को देते हैं लेकिन खुद कितना वृक्षारोपण करते हैं। यह बात डॉ पदम के दिमाग में बैठ गई और उस दिन से ही उन्होंने यह निश्चय किया कि वह हर साल वृक्षारोपण करेंगे और इसके साथ-साथ उसकी देखभाल भी करेंगे तभी से यह सिलसिला चाल रहा है, जिसमे जीवन का आनंद मिलने लगा है।
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...