पूर्वांचल और बिहार से लाकर लड़कियों को बेचने वाले एक मानव तस्कर ने ग्राहक मिला और कोई लडकी नहीं थी तो अपनी ही बहू का सौदा 80 हजार में कर डाला। उसने पहले अपनी बहू को खुद की बीमारी का बहाना बनाकर गाजियाबाद में रह रहे बेटे से अनुरोध कर बुलवा लिया। इसके बाद गुजरात के एक परिवार को रुपया लेकर बहू को हवाले कर दिया। पुत्र की शिकायत पर पुलिस ने बेची गई महिला को बाराबंकी रेलवे स्टेशन से बरामद किया। साथ ही गुजरात के रहने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि मुख्य अभियुक्त और ग्राहक लाने वाला फरार है।
रामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पिता चंद्रराम वर्मा ने मेरी पत्नी को बेच दिया है। खरीदार रेलवे स्टेशन पर युवक की पत्नी के साथ मौजूद हैं। मानव तस्करी का मामला सुनते ही पुलिस रेलवे स्टेशन पर पहुंची और युवक की पत्नी को सकुशल बरामद कर महिला की खरीद करने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में साहिल पंचा, पप्पू भाई शर्मा, अपूर्व पंचा, गीता बेन, नीता बेन, शिल्पा बेन, राकेश और अजय भाई पंचा सभी निवासी आडेव आदिनाथ नगर थाना उमेडा अहमदाबाद (गुजरात) शामिल हैं। आठ आरोपियों के साथ युवक के पिता चंद्र राम और रामू गौतम के खिलाफ मानव तस्करी का मामला दर्ज किया है। मुख्य आरोपी चंद्रराम व रामू गौतम फरार हैं।
युवक ने बताया कि वह गाजियाबाद में टैक्सी चलाता है। वर्ष-2016 एक एप के माध्यम से असम की एक लड़की से बात हुई। वर्ष 2019 में उसने लखनऊ में मन्दिर में उससे शादी कर ली और उसे लेकर गाजियाबाद जाकर टैक्सी चलाकर परिवार पालने लगा। पिता ने बीमारी की बात कहते हुए बहू को भेजने की बात कही। जिस पर उसने बुकिंग होने की बात कहकर पत्नी को दो जून की रात को भेजा जो तीन की सुबह पहुंच गई। तीन की रात को उसने भी ट्रेन पकड़ ली और चार की सुबह बाराबंकी पहुंच गया। घर पहुंचा तो पत्नी नहीं दिखी। पता चला कुछ बाहरी लोग अभी कुछ देर पहले निकले हैं। वह पिता के चरित्र को जानता था इसलिए वह बस स्टैंड होता हुआ रेलवे स्टेशन पहुंचा तो देखा कि पत्नी कुछ लोगों के साथ खड़ी है। जिस पर उसने पुलिस की मदद ली।
रामनगर क्षेत्र के ही एक गांव का रामू गौतम अहमदाबाद गुजरात में काम करता था, उसने अपने दोस्त चंद्र राम वर्मा को बताया कि अहमदाबाद के साहिल पंचा की शादी के लिए लड़की खरीदना चाहता है। रुपए मिलने की बात सुनते ही चंद्र राम ने अपनी बहू को बेचने की योजना बना डाली। उसने अपने बेटे को बीमारी की बात बता कर बहू को बुलाया और उधर गुजरात के लड़की खरीदने वालों को भी बुलाया। चंद्र राम वर्मा ने 80 हजार रुपए में सौदा तय किया। साठ हजार नकद और 20 हजार बहाने से अपने बेटे के खाते में डलवा दिए। युवक ने कहा कि रुपए आने पर उसका शक और गहरा गया था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...
By User 6 /
September 9, 2026 /
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...