Google Analytics Meta Pixel यूनिक होगी छत्तीसगढ़ की नई फिल्म पॉलिसी: मंत्री अमरजीत भगत - Ekhabri.com

यूनिक होगी छत्तीसगढ़ की नई फिल्म पॉलिसी: मंत्री अमरजीत भगत

संस्कृति मंत्री ने प्रदेश के निर्माता-निर्देशकों और कलाकारों के साथ फिल्म नीति का मसौदा तैयार करने किया वर्चुअल मंथन
रायपुर। संस्कृति मंत्री अमरजीत सिंह भगत ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन पर छत्तीसगढ़ में नई फिल्म पॉलिसी का मसौदा तैयार किया जा रहा है। प्रदेश की नई फिल्म पॉलिसी देश में यूनिक होगी। नई फिल्म पॉलिसी का मसौदा विभिन्न राज्यों की फिल्म नीतियों का अध्ययन कर तैयार किया जाएगा। इससे प्रदेश के फिल्म निर्माता-निर्देशकों, कलाकारों, तकनिशियनों सहित फिल्म जगत से जुड़े सभी लोगों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इसका लाभ मिलेगा। श्री भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों के माध्यम से यहां की कला-संस्कृति और परंपरा को संजोने का काम होगा, वहीं प्रदेश के कलाकारों को एक बड़ा मंच और अवसर मिल सकेगा। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत द्वारा आज प्रदेश के छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्माता-निर्देशकों और कलाकारों के साथ छत्तीसगढ़ में नई फिल्म पॉलिसी तैयार करने के लिए वर्चुअल माध्यम से मंथन किया गया। इस मौके पर निमार्ता-निर्देशकों और कलाकारों ने अपने-अपने सुझाव दिए। उल्लेखनीय है कि लम्बे समय से निर्माता-निर्देशकों और कलाकारों द्वारा फिल्म पॉलिसी तैयार करने की मांग की जा रही थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के कलाकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनकी मांगों को गंभीरता से लिया और अब जल्द ही नई फिल्म पॉलिसी तैयार हो जाएगी।
फिल्म विकास निगम के माध्यम से नई पॉलिसी तैयार की जा रही
संस्कृति मंत्री श्री भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के माध्यम से नई पॉलिसी तैयार की जा रही है। यह प्रदेश के फिल्म विकास को एक नई ऊंचाई पर लेकर जाएगी। नई फिल्म विकास नीति बन जाने से बॉलीवुड-हॉलीवुड सहित अन्य राज्यों के फिल्ममेकर फिल्म बनाने छत्तीसगढ़ आएंगे और यहां के कलाकारों और तकनीशियनों को भी मौका मिल सकेगा। मंत्री श्री भगत ने बताया कि फिल्म, धारावाहिक, लघु फिल्म, वेबसीरीज आदि फिल्मों की शूटिंग के दृष्टिकोण चिन्हांकित शासकीय स्थलों में भी शूटिंग के लिए नि:शुल्क स्थल उपलब्ध कराने के साथ-साथ अनुदान पर भी विचार किया जा रहा है।
दर्जनों निर्माता-निर्देशकों और कलाकारों ने अपने-अपने सुझाव दिए
छत्तीसगढ़ नई फिल्म पॉलिसी का मसौदा तैयार करने वाली वर्चुअल बैठक में प्रदेश के दर्जनों निर्माता-निर्देशकों और कलाकारों ने अपने-अपने सुझाव दिए। इन कलाकारों द्वारा शासकीय प्रयास से सिनेमा घरों की संख्या बढ़ाने, छोटे-छोटे कस्बों व विकासखण्ड स्तर पर सिनेमा घर स्थापित करने कलाकारों के लिए पेंशन व्यवस्था लागू करने, बीमा सुरक्षा का प्रावधान किए जाने, सेटेलाईट की सुविधा उपलब्ध कराने, आकाशवाणी-दूरदर्शन में अन्य राज्य की तर्ज पर छत्तीसगढ़ी गीतों व फिल्मों का प्रदर्शन करने, फिल्म शूटिंग के लिए शासकीय स्थल नि:शुल्क प्रदान करने, चिकित्सा सुविधा प्रदान करने, फिल्म फेस्टिवल एवं अवार्ड फंक्शन के सबंध में विभिन्न सुझाव दिए गए।
पॉलिसी में क्या-क्या शामिल किया जाए इस पर किया जा रहा विचार
संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ी फिल्म नीति 2021 में किन-किन बिन्दुओं को लिया जाए, अनुदान का क्राइटेरिया क्या होगा, राष्ट्रीय अवार्ड एवं आॅस्कर अवार्ड में जाने वाले फिल्मों के लिए अनुदान की सीमा क्या होगी। छत्तीसगढ़ की विरासत, इतिहास, कला-संस्कृति, लोकरीति और बोली-भाषाओं को प्रमुख रूप से फोकस कर बनने वाली फिल्मों के लिए अनुदान के संबंध में नई पॉलिसी में विचार किया जा रहा है। प्रदेश के कलाकारों, तकनीशियनों और कला जगत से जुड़े लोगों के लिए पॉलिसी में क्या-क्या शामिल किया जा सकता है। छॉलीवुड से हिन्दी फिल्मों में जाने वाले कलाकारों के लिए भी नई पॉलिसी में विचार किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि फिल्म निर्माण उद्योग को बढ़ावा देने के लिए नए सिनेमा घर निर्माण पर भी जोर दिया जा रहा है। बंद हुए सिनेमाघरों को पुन: प्रारंभ करने के लिए प्रतिपूर्ति राशि के रूप में अनुदान देने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बाहर से आने वाले फिल्म निमार्ताओं द्वारा फिल्म निर्माण पर यहां के 25 प्रतिशत कलाकारों की अनिवार्यता जैसे बिन्दुओं पर विचार किया जा रहा है। वर्चुअल बैठक में संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के सचिव अन्बलगन पी., योजना आयोग के सदस्य एवं सलाहकार गौरव द्विवेदी, संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य सहित लगभग 50 की संख्या में निर्माता-निर्देशकों व कलाकार शामिल थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

टाइगर श्राफ पर हमला, गोलियों से छल्ली हुई कार, अभिनेता को सीने हाथ में लगी चोट

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...

इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, इमरजेंसी लैंडिंग की गई

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुल्गारिया में उतारना पड़ा। विमान में कुल 57 लोग सवार थे, जिनमें 51 यात्री और छह क्रू मेंबर शामिल...

छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान, 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा सुरक्षा संदेश

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...