Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज माता-पिता के आशीर्वाद से सभी कार्य सफल होंगे। आज व्यापार के लिए ही कोई यात्रा करनी पड़े, तो अवश्य करें, क्योंकि इससे आपको लाभ हो सकता है। सायंकाल के समय आज आपकी माताजी को कोई परेशानी हो सकती है, इसलिए सावधान रहें। जमीन जायदाद से संबंधित क्षेत्रों में आज आपको लाभ होगा। बिजनेस कर रहे लोग आज अपने बिजनेस की कोई नई डील फाइनल कर सकते हैं, जिससे आपको भविष्य में लाभ अवश्य होगा।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आपके संबंधों में मधुरता आएगी, जिससे आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और आप अपने प्रेम जीवन में भी एक नई ऊर्जा का संचार करेंगे। आज आपके कुछ शत्रु प्रबल होंगे, लेकिन फिर अपने आप ही वह शांत हो जाएंगे और आप को कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी, जिससे आपके जनसमर्थन में भी लोग आएंगे। सायंकाल का समय आज आपके घर अतिथि आगमन हो सकता है, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा।

मिथुन राशि : आज का दिन आपको पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आज आपके व्यापार व आपके घर में आपकी बात किसी को बुरी लग सकती है, इसलिए आज बुद्धि व विवेक से लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आप किसी के भी साथ औपचारिकता में बिल्कुल ना उलझें, इस बात का ध्यान अपने व्यवहार के साथ खानपान में भी रखें। यदि आपके लंबे समय से कहीं धन रुका हुआ था, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति के मार्ग खोलेगा। आज आप अपने भौतिक सुख संसाधनों पर भी कुछ खर्चा कर सकते हैं। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण दूसरे लोग भी आज आपसे संबंध बनाने की चाहत रखेंगे। आप अपने स्वभाव के प्रति गंभीर रहें क्योंकि आपको कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। व्यापार में भी आजाद आपकी उन्नति के मार्ग खुलेंगे। विद्यार्थियों को आज धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। रोजगार के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज रोजगार प्राप्त हो सकता है।

Read Also  देवीदर्शनं:माँ बम्लेश्वरी, डोंगरगढ़

सिंह राशि : आज का दिन आपके अंदर परोपकार एवं दान पुण्य की भावना बढ़ने लगेगी। व्यापार के लिए आज आप नई योजनाओं पर भी कुछ कार्य शुरू कर सकते हैं, तो आपको भविष्य में लाभ अवश्य देंगे। पारिवारिक बिजनेस को गति देने के लिए आपको अपने भाइयों की सलाह व साहस की आवश्यकता होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में यदि कोई विवाद चल रहा है, तो वह आज समाप्त हो सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। व्यापार में आज आपको नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। यदि पिछले दिनों से शरीर में कोई कष्ट चला रहा है, तो आज उसमें सुधार होगा। संतान की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति ने यदि धन उधार दिया हुआ है, तो आज उसमें आपकी किसी ससुराल के किसी व्यक्ति से बहसबाजी हो सकती है, जिसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। जीवन साथी आपके साथ खड़े नजर आएंगे। सायंकाल के समय आज आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम पर विचार विमर्श हो सकता है।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। यदि आप एक विद्यार्थी हैं, तो आपके शैक्षणिक दिशा में परिवर्तन हो सकता है। शिक्षा की ओर आज आपकी रूचि बढ़ेगी। पिताजी के साथ जाकर आज आप किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों के ऊपर आज कार्यभार बढ़ सकता है, जिसे आप सायंकाल तक अधिक मेहनत से खुशी-खुशी पूरा करेंगे और अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे। माता पिता व गुरु के प्रति निष्ठा, भक्ति प्रतिष्ठा वृद्धि में सहायक होगा। यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो सावधानी से जाएं क्योंकि आज आपको चोट लगने की संभावना बनती दिख रही है।

Read Also  विशेष: जानिए हरियाली अमावस्या (हरेली) त्योहार का महत्व

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ आलस्य भरा रह सकता है। आज आप अपने व्यापार के कार्यों को आगे के लिए टाल सकते हैं, जिससे आपको नुकसान हो सकता है। संतान द्वारा श्रेष्ठ कार्य से आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आज आपको व्यक्तियों के दर्शन से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। आज आप अपनी माताजी को कोई उपहार भेंट कर सकते हैं। यदि आज आपके आस पड़ोस में कोई वाद विवाद होता है, तो उससे दूर रहें, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आपके कठिन प्रयासों से इच्छा की पूर्ति होगी। शासन द्वारा आज आप को सम्मानित किया जा सकता है। यदि कोई सरकारी कार्य आपका लंबे समय से लटका हुआ है, तो आज आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करें, नहीं तो वह और लंबा लटक सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने माता पिता को किसी देव दर्शन की यात्रा के लिए लेकर जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज आपको अपने आय और व्यय में संतुलन बनाकर ही रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि : आज का दिन आपको पूर्वजों का धन मिलने की पूरी संभावना दिखा रही है, जिसमें आपका अपने भाइयों से कुछ वैचारिक मतभेद भी हो सकता है, लेकिन परेशान ना हो। धन भरपूर मात्रा में अवश्य प्राप्त होगा। रात्रि के समय आप दान पुण्य के कार्य पर भी कुछ समय व्यतीत करेंगे। यदि कोई पुराना विवाद चल रहा है, तो वह आज सुलझ सकता है। आज आपको अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करना पड़ सकता है। आज आप अपने घर को भी रंगाई पुताई के लिए मिस्त्री लगवा सकते हैं।

Read Also  सुप्रभात, जरुरी था कभी खत्म नहीं होती

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आमदनी की बढ़ोतरी के लिए किए गए प्रयासों में आपको शत-प्रतिशत सफलता मिलेगी। यदि किसी संपत्ति को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो भाग्य के दृष्टिकोण से आज वह आपको प्राप्त हो सकती है। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी। करियर में भी आज आपको मित्रों के सहयोग से लाभ मिलता दिख रहा है। ससुराल पक्ष में आज आपको धन लाभ हो सकता है। सायंकाल के समय संतान के स्वास्थ्य में कमी आ सकती है, इसलिए सावधान रहें और बाहर के खाने पीने से परहेज रखें।

मीन राशि : आज का दिन आपको मान सम्मान प्राप्ति का दिन रहेगा। आज आपको हर क्षेत्र में मान सम्मान मिलने के पूरे योग बन रहे हैं। साझेदारी में यदि कोई व्यापार किया हुआ है, तो आज आपको उसमें लाभ हो सकता है। आज आप संतान की भविष्य की योजनाओं को जीवनसाथी के साथ साझा करेंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आज आपकी आपके पिताजी से कोई बहस बाजी हो सकती है। आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी कि क्योंकि बड़ों की बात सुनना गलत नहीं है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...