Google Analytics Meta Pixel कोरोना पर योगी सरकार का बड़ा वार, 24 दिन में वैक्सीनेशन एक करोड़ के पार - Ekhabri.com

कोरोना पर योगी सरकार का बड़ा वार, 24 दिन में वैक्सीनेशन एक करोड़ के पार

लखनऊ। कोविड की तीसरी लहर की आशंका के बीच योगी सरकार ने कोरोना पर बड़ा वार कर दिया है। प्रदेश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा एक करोड़ को पार कर गया है। मिशन जून के तहत एक करोड़ वैक्सीनेशन का लक्ष्य राज्य सरकार ने 6 दिन पहले ही पूरा कर लिया है। इसे सरकार के वैक्सीनेशन अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
राज्य सरकार ने 1 जून से शुरू हुए वैक्सीनेशन अभियान के तहत इस महीने 1 करोड़ वैक्सीन डोज लगाने का लक्ष्य तय किया था। बुधवार तक 97 लाख लोगों को टीका-कवर दिया गया था। गुरुवार को यह आंकड़ा 1 करोड़ को पार कर गया। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमितमोहन प्रसाद ने गुरुवार को इसका ऐलान कर दिया। 21 से 30 जून तक हर रोज कम से कम 6 लाख वैक्सीन लगाने का लक्ष्य भी राज्य सरकार पूरा कर रही है। बुधवार को कुल 7 लाख 84 हजार लोगों को वैक्सीन डोज दिया गया है। इसमें 5 लाख 27 हजार 18-44 आयु वर्ग के लोग थे। अब तक प्रदेश में कुल 2 करोड़ 80 लाख से अधिक वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। 41 लाख 42 हजार से अधिक लोग टीके के दोनों डोज ले चुके हैं। 1 जुलाई से रोज कम से कम 10 लाख लोगों को टीका-कवर देने के लिए तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। देश के कई राज्यों में कोविड के नए वैरिएंट डेल्टा प्लस के मरीज सामने आने के बाद सीएम योगी ने अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राज्य स्तरीय स्वास्थ्य विशेषज्ञ परामर्शदाता समिति से बातचीत कर इसके लिए आवश्यक रणनीति बनाने को कहा है। आस पास के राज्य में डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामलों को देखते सीमावर्ती जिलों को खास तौर से सतर्क किया गया है।सरकार ने कोविड की तीसरी लहर की आशंका देखते हुए सभी जरूरी प्रयास जल्द पूरे करने के निर्देश दिए हैं। पीकू,नीकू की स्थापना की कार्यवाही तेज करने के साथ बाइपैक मशीन, पीडियाट्रिक आईसीयू, मोबाइल एक्सरे मशीन सहित सभी जरूरी उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के परामर्श के अनुसार सभी जरूरी उपयोगी दवाओं की खरीद के साथ 15 दिन के भीतर सभी कार्य पूरे करने को कहा गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...